मुंबई। कांग्रेस नेता और फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल की बेटी के रिसेप्सन में राजनीति से लेकर उद्योग जगत और बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। शनिवार शाम आयोजित इस शाम में शाहरुख खान, रितिक रोशन, जावेद अख्तर शबाना आजमी, शोमैन सुभाष घई, पूनम ढिल्लन, सोनाक्षी सिन्हा, उद्योगपति मुकेश अंबानी अपनी बेटी इशा अंबानी के साथ इस महफिल में चार चांद लगा दिए। इसके अलावा सुनील शेट्टी, नितिन गडकरी, उद्धव ठाकरे, ऊर्वशी रौतेला, जरीन खान, डेजी शाह, हाल में शादी करने के बाद नेहा धूपिया भी अपने पति अंगद बेदी के साथ इस रिसेप्शन में पहुंचीं।