बॉलीवुड

Boo Box से पैसा कमा रही सनी लियोनी की 10 साल की बेटी, जानें क्या है ये

Sunny Leone Daughter Business: सनी लियोनी ने अपनी बेटी निशा ने एक बू बॉक्स बनाया है। उन्होंने 10 साल की उम्र में ही अपना खुद का काम शुरू कर दिया है। जिसे देखकर लोग भी हैरान हो रहे हैं। आईये जानते हैं आखिर क्या है ये...

3 min read
Mar 03, 2026
सनी लिनोयी की बेटी निशा ने शुरू किया अपना काम

Sunny Leone Daughter Business: बॉलीवुड की फेमस और बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोनी इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि बेटी निशा को लेकर चर्चा में हैं। उनकी गोद ली हुई 10 साल की बेटी अपना खुद का बिजनेस कर रही हैं। जिसके बारे में खुद सनी लियोनी ने बताया है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वह अब आगे और भी कोई काम करने का प्लान कर रही है। अब उसके पास पैसे होंगे ये सोचकर उसके दोनों भाईयों को जलन भी होती है।

ये भी पढ़ें

मुझे Kiss कर दिया… सपना चौधरी के साथ हुई थी छेड़छाड़, घबरा गई थी डांसर, बताया- मेरे ऊपर 35…

सनी लियोनी की बेटी ने शुरू किया काम (Sunny Leone Daughter Business)

मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ सेलिब्रिटीज के घर जाकर उनके किचन और पर्सनल लाइफ की झलकियां दिखाती हैं। वह अपना यूट्यूब शानदार तरीके से चला रही हैं। हाल ही में वह सनी लियोनी के घर पहुंची थीं। इस मुलाकात के दौरान सनी ने अपनी 10 साल की बेटी निशा कौर वेबर को लेकर बताया कि उनकी छोटी सी बेटी ने न केवल एक अनोखा 'आविष्कार' किया है, बल्कि उससे कमाई भी शुरू कर दी है।

इस्तेमाल टिशू पेपर को ऐसे बनाया कमाने का जरिया (Sunny Leone reveals her 10 year old daughter Nisha invented Boo box)

सनी लियोनी ने फराह को बताया कि उनकी बेटी निशा बहुत होशियार और टैलेंटेड है। निशा ने खुद एक खास तरह का बॉक्स तैयार किया है जिसे 'बू बॉक्स' (Boo Box) नाम दिया गया है। सनी ने इसके पीछे की मजेदार कहानी बताते हुए कहा, "ज्यादातर बच्चों की तरह निशा को भी धूल से एलर्जी है, जिसकी वजह से वह काफी टिशू पेपर इस्तेमाल करती थी। मैं अक्सर उसे टोकती थी कि टिशू इस्तेमाल करने के बाद उन्हें यहां-वहां न फेंके।

निशा के भाईयों को होती है जलन (Sunny Leone 10 year old adopted daughter Nisha)

सनी ने आगे बताया कि एक दिन जब वह घर लौटीं, तो उन्होंने देखा कि निशा ने दिमाग लगाकर एक टिशू बॉक्स के ऊपर टेप की मदद से एक डिस्पोजेबल कप चिपका दिया है, ताकि इस्तेमाल किया हुआ टिशू तुरंत उसी में डाला जा सके। सनी को यह आइडिया इतना पसंद आया कि उन्होंने इसका पेटेंट करा लिया। अब निशा इस 'बू बॉक्स' को 999 रुपये में बेच रही हैं और अपनी खुद की कमाई कर रही हैं।

फराह खान ने कहा- अब घर जाकर अपने बच्चों को पीटूंगी (Farah Khan Youtube)

निशा की इस चतुराई को देखकर फराह खान काफी खुश हुईं। उन्होंने मजाक में कहा, "निशा वाकई बहुत किस्मत वाली और समझदार लड़की है। अब तो मैं घर जाकर अपने बच्चों की पिटाई करूंगी कि वह भी कुछ ऐसा इन्वेंशन क्यों नहीं करते!" सनी ने हंसते हुए यह भी बताया कि निशा की इस कमाई को देखकर उनके दोनों छोटे बेटों (अशर और नोआ) को जलन होने लगी है। उन्हें डर है कि भविष्य में निशा के पास बहुत पैसा होगा और उन्हें अपनी बहन से पैसे मांगने पड़ेंगे।

सनी का प्यारा परिवार

मुलाकात के दौरान सनी ने बेहद भावुक होकर बताया कि निशा को पता है कि उसे गोद (Adopt) लिया गया है और वह पूरे परिवार की जान है। बता दें कि सनी लियोनी और डेनियल वेबर ने साल 2011 में शादी की थी। 2017 में उन्होंने निशा को गोद लिया, जबकि 2018 में सरोगेसी के जरिए उनके दो जुड़वां बेटों का जन्म हुआ। आज यह कपल अपने तीनों बच्चों के साथ एक खुशहाल जिंदगी बिता रहा है।

ये भी पढ़ें

प्रेमानंद महाराज से मिलकर आई पूनम पांडे ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ऐसा लग रहा था जैसे…

Updated on:
03 Mar 2026 09:02 am
Published on:
03 Mar 2026 08:48 am
Also Read
View All

अगली खबर