बॉलीवुड

‘साइको सैयां’ के प्रोमो इवेंट में रो पड़ीं सुरभि चंदना, बीच में छोड़ा सेट, कारण आया सामने

Psycho Saiyaan Promo Event: हाल ही में वायरल हुए 'साइको सैयां' के प्रोमो इवेंट के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान और चिंतित कर दिया। इस कार्यक्रम में एक्ट्रेस सुरभि चंदना अचानक इमोशनल होकर रोने लगीं और बीच में ही सेट छोड़कर चली गईं।
2 min read
• •
Feb 27, 2026
'साइको सैयां' प्रोमो इवेंट में रो पड़ीं सुरभि चंदना
'साइको सैयां' प्रोमो इवेंट में रो पड़ीं सुरभि चंदना (सोर्स: IMDb)

Psycho Saiyaan Promo Event: टीवी की फेमस एक्ट्रेस और 'बिग बॉस' विजेता तेजस्वी प्रकाश इन दिनों अपनी ओटीटी MX Player डेब्यू वेब सीरीज 'साइको सैयां' को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार उनकी एक्टिंग की बजाय उनके व्यवहार को लेकर सुर्खियां तेज है। बता दें, मुंबई स्थित एक्सेल एंटरटेनमेंट ऑफिस में सीरीज के प्रमोशन के दौरान ऐसा घटनाक्रम हुआ कि वहां मौजूद मीडिया और क्रू सदस्यों की हालत बिगड़ गई। खबरों के मुताबिक तेजस्वी के नखरों के कारण उनकी को-स्टार सुरभि चंदना को बेहद आहत होकर रोते हुए इवेंट को बीच में छोड़कर जाना पड़ा।

इवेंट के दौरान सुरभि को रोते हुए देखा गया

खबरों के अनुसार, तेजस्वी इस इवेंट में देरी से पहुंची। हालांकि, सुरभि पहले से ही वहां मौजूद थीं और उन्होंने लगभग 1 घंटे तक तेजस्वी का इंतजार किया, जिसमें बताया गया कि तेजस्वी की देरी का कारण उनके कपड़ों से जुड़ा कोई मुद्दा था। इस बीच उनकी पब्लिसिटी टीम ने मीडिया को बताया कि तेजस्वी इवेंट में नहीं आएंगी, लेकिन बाद में तेजस्वी की टीम और MX Player की टीम के बीच बातचीत के दौरान पता चला कि तेजस्वी, सुरभि के साथ जॉइंट इंटरव्यू में हिस्सा लेने को तैयार नहीं थीं।

इतना ही नहीं, टीम का कहना था कि दोनों को इस इवेंट की जानकारी दो दिन पहले ही दे दी गई थी और उस समय कोई शिकायत नहीं आई, लेकिन आखिरी समय में अचानक विरोध जताने से सभी को दिक्कत हुई और जब तेजस्वी वेन्यू पर पहुंचीं, तो वो सीधे मेकअप रूम चली गईं। इस बीच सुरभि को स्थिति के बारे में बताया गया, जिसके बाद उन्हें रोते हुए देखा गया। इस पूरे माहौल से निर्देशक अनुद सिंह ढाका भी परेशान नजर आए।

इस सीरीज के पहले ही एपिसोड से चौंकाने की कोशिश

'साइको सैया' वेब सीरीज की बात करें तो, अपने पहले ही एपिसोड से चौंकाने की कोशिश करती है। कहानी में लगातार ऐसे ट्विस्ट और टर्न डाले गए हैं, जो रोमांच पैदा करने के बजाय उलझन बढ़ाते हैं। प्लॉट का मूल विचार ये है कि प्यार इंसान से पागलपन भरे फैसले करवाता है, लेकिन पेशकश इतनी बिखरी हुई है कि दर्शक किसी भी किरदार से जुड़ नहीं पाते।

इस सीरीज में अश्लीलता को एक अलग तरीके से तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया है और कई सीन को बोल्ड बनाने की कोशिश साफ दिखती है, जो कहानी को आगे बढ़ाने के बजाय केवल सनसनी पैदा करने का माध्यम लगते हैं। दरअसल, एक्ट्रेस Tejasswi Prakash शो में चारू नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं, जिसे छोटे शहर की सबसे खूबसूरत लड़की के रूप में दिखाया गया है। उनकी एक्टिंग काफी ईमानदार है। रोने, डरने और इमोशनल सीन में वो प्रभाव छोड़ती हैं।

ये वेब सीरीज बोल्डनेस और सनसनी पर है निर्भर

तो वहीं दूसरी ओर, Ravi Kishan गैंगस्टर हंट्री चौहान के रूप में नजर आते हैं। उनका अंदाज तेज, लाउड और बेबाक है, लेकिन उनकी मौजूदगी स्क्रीन पर असर डालती है। कई दर्शकों के लिए इस सीरीज को लास्ट तक देखने की मुख्य वजह बन सकते हैं। ये वेब सीरीज बोल्डनेस और सनसनी पर ज्यादा निर्भर दिखती है, जो आपको देखनी चाहिए। बता दें, तेजस्वी ने अभी तक दोनों स्टार्स में हुई इस विवाद पर कोई साफ बयान नहीं दिया है। फैंस और मीडिया के बीच अब ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या सच में इन 2 एक्ट्रेस के बीच कोई अनबन है या ये बस एक प्रोमोशनल इवेंट का मामूली विवाद है।

Updated on:
27 Feb 2026 04:21 pm
Published on:
27 Feb 2026 01:16 pm
Also Read
View All
‘घोर कलयुग चल रहा है’, गोविंदा-कोमल के लालबागचा दर्शन पर बोलीं पूनम पांडे, सुनीता आहूजा को किया सपोर्ट

मुश्ताक खान की उम्र और फिल्मों को लेकर गलत जानकारी पर बेटे ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब आता है जन्मदिन

The Vvaan Review: हॉरर के साथ रोमांच का तड़का लगाती है सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’, पलक झपकाने का भी नहीं देती मौका

The Vvaan Twitter Reaction: सिद्धार्थ- तमन्ना की ‘वन’ देख किसी ने की छठ पूजा में आस्था की प्रशंसा, तो किसी ने बताया- मास्टपीस, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

‘सब कुछ ऊपरवाले की कृपा पर छोड़ दिया है’ ब्रह्मांड के रहस्यों और ईश्वर को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, हुआ वायरल