बॉलीवुड

ऋतिक तुम और तुम्हारी गर्लफ्रेंड सबा…EX वाइफ सुजैन खान ने किया कपल के प्यार पर कमेंट, आया ये जवाब

Sussanne Khan Post: ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने ऋतिक और उनकी गर्लफ्रेंड सबा के लिए एक पोस्ट शेयर किया है, इसके जवाब में ऋतिक रोशन का जो रिएक्शन आया है वह तेजी से वायरल हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 14 Jan 2026, 11:46 AM IST
Sussanne Khan emotional post On Hrithik Roshan and His girlfriend saba azad love relationship
सुजैन खान ने ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड पर किया पोस्ट

Sussanne Khan Post On Hrithik Roshan and His girlfriend: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपना 52वां जन्मदिन मनाया है। इस दौरान ऋतिक ने समुद्र किनारे एक छोटी सी पार्टी रखी, जिसमें उनके परिवार के साथ-साथ उनके सबसे करीबी दोस्त भी शामिल हुए, लेकिन इस सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा ऋतिक की एक्स-वाइफ सुजैन खान के उस पोस्ट की हो रही है, जिसमें उन्होंने ऋतिक और उनकी गर्लफ्रेंड सबा के लिए पोस्ट किया है। वहीं, ऋतिक ने भी उसपर शानदार रिएक्शन दिया है। जिसे पढ़कर कई लोग तारीफ कर रहे हैं तो कई इससे हैरान हो रहे हैं।

सुजैन खान ने किया ऋतिक और सबा आजाद के लिए पोस्ट (Sussanne Khan Post On Hrithik Roshan and His girlfriend)

सुजैन खान ने ऋतिक रोशन के जन्मदिन के लगभग 2 दिन बाद इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारा वीडियो कोलाज शेयर किया। इस वीडियो में ऋतिक के जन्मदिन की अनदेखी झलकियां देखने को मिलीं। तस्वीरों में ऋतिक और सुजैन के दोनों बेटे, रेहान और हृदान, सुजैन के बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी, ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद और जायेद खान मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

बैकग्राउंड में 'कोल्डप्ले' का मशहूर गाना 'ए स्काई फुल ऑफ स्टार्स' लगाते हुए सुजैन खान ने कैप्शन में लिखा, "तुम हमेशा हम सबके लिए तारों से भरा आसमान रहोगे। हैप्पी बर्थडे रे (ऋतिक)... तुम्हें और सबू (सबा आजाद) को ढेर सारा प्यार। दुआ है कि तुम दोनों को जिंदगी की हर बेहतरीन चीज मिले।" सुजैन ने आगे लिखा कि वह सब खुशकिस्मत हैं कि परिवार और दिल के रिश्तों से इस तरह जुड़े हुए हैं।

ऋतिक ने भी सुजैन और उनके बॉयफ्रेंड को दिया प्यार (Hrithik Roshan Girlfriend Saba Azad)

सुजैन के इस दिल छू लेने वाले पोस्ट पर ऋतिक रोशन ने भी बहुत शानदार कमेंट किया। ऋतिक ने लिखा, "खुश लोग एक साथ मिलकर गा रहे हैं क्योंकि संगीत कभी नहीं रुकता। शुक्रिया सुजैन और भाई अर्सलान गोनी, तुम्हें बहुत सारा प्यार।" वहीं, अर्सलान ने भी ऋतिक के इस कमेंट पर दिल वाला इमोजी बनाकर अपना प्यार जाहिर किया।

ऋतिक और सुजैन ने लिया था शादी के 14 साल बाद तलाक (Hrithik Roshan Sussanne Khan Divorce)

ऋतिक और सुजैन की शादी साल 2000 में हुई थी और कपल ने लगभग 14 साल बाद 2014 में तलाक ले लिया। लेकिन तब से लेकर आज तक दोनों ने जिस तरह से अपने बच्चों की परवरिश की है और एक-दूसरे के नए पार्टनर्स का सम्मान किया है, वह काबिले तारीफ है। जहां सुजैन और अर्सलान अक्सर ऋतिक की पार्टियों में नजर आते हैं, वहीं सबा आजाद भी सुजैन के साथ काफी कंफर्टेबल बॉन्ड शेयर करती हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस इस 'मॉडर्न फैमिली' की खूब सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऋतिक और सुजैन ने समाज को दिखाया है कि तलाक का मतलब आपसी दुश्मनी नहीं होता, बल्कि आपसी सम्मान के साथ आगे बढ़ना ही असल जिंदगी है।

Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन