बॉलीवुड

CJP प्रोटेस्ट के समर्थन में मुंबई में बवाल! स्वरा भास्कर ने पति फहाद अहमद की गिरफ्तारी का वीडियो किया शेयर

Swara Bhasker husband Fahad Ahmad: दिल्ली में CJP के 'चलो संसद' मार्च के समर्थन में मुंबई के चैत्य भूमि पर प्रदर्शन कर रहे NCP नेता और स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया। स्वरा भास्कर ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए इसे "शर्मनाक" और भारतीय लोकतंत्र के लिए दुखद बताया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया, लेकिन वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया।
2 min read
Jul 21, 2026
Swara Bhasker husband Fahad Ahmad detained Chaitya Bhoomi by mumbai police cjp protest actress share video
स्वरा भास्कर और पति फहाद अहमद (Photo Source- Instagram)

Swara Bhasker husband Fahad Ahmad detained Chaitya Bhoomi: दिल्ली में चल रहे 'चलो संसद' मार्च और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बड़े आंदोलन की गूंज अब देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तक पहुंच गई है। सोमवार, 20 जुलाई को मुंबई के दादर स्थित ऐतिहासिक चैत्य भूमि पर CJP प्रदर्शनकारियों के समर्थन में एकजुट हुए लोगों पर मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) के युवा नेता और अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) के पति फहाद अहमद (Fahad Ahmad) समेत कई अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। ज

इस पूरी घटना पर स्वरा भास्कर का भारी गुस्सा फूटा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए इस कार्रवाई को "शर्मनाक" और लोकतंत्र पर हमला करार दिया है।

स्वरा भास्कर का फूटा पति की गिरफ्तारी पर गुस्सा

सोमवार शाम को बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। इसमें मुंबई पुलिस के जवान उनके पति फहाद अहमद को चैत्य भूमि से ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में फहाद पुलिस अधिकारियों से सवाल पूछते दिख रहे हैं, "आप मुझे क्यों गिरफ्तार कर रहे हैं?"

इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए स्वरा भास्कर ने लिखा, "मुंबई पुलिस ने 20 जुलाई 2026 को शाम 4:30 बजे दादर स्थित चैत्य भूमि से फहाद अहमद और कई अन्य शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। उन्हें माहिम पुलिस स्टेशन में रखा गया है। यह भारत का लोकतंत्र है, देश में यह बेहद शर्मनाक स्थिति है। हालांकि, देर रात स्वरा ने एक राहत भरा अपडेट पोस्ट करते हुए लिखा, "फहाद को रात 8 बजे पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया है।"

पुलिस वैन के अंदर से फहाद ने भेजा था मैसेज

इससे पहले दिन में भी स्वरा भास्कर ने फहाद अहमद द्वारा पुलिस वैन के अंदर से रिकॉर्ड किया गया एक और वीडियो शेयर किया था। उस क्लिप को पोस्ट करते हुए स्वरा ने लिखा था कि फहाद ने उनसे यह वीडियो जनता तक पहुंचाने के लिए कहा है। स्वरा ने आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस चैत्य भूमि पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों पर बल प्रयोग कर रही है। उन्होंने मुंबई की जनता से अपील की थी कि वह एकजुटता दिखाने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से बड़ी संख्या में चैत्य भूमि पहुंचे।

CJP के 'चलो संसद' मार्च के समर्थन में हुआ था प्रदर्शन

बता दें, यह पूरी घटना दिल्ली में CJP के 'चलो संसद' मार्च के दौरान हुए बवाल और लाठीचार्ज के विरोध में हुई। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के समर्थन में मुंबई के चैत्य भूमि पर लोग एकत्रित हुए थे, जहां पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। कपल की निजी जिंदगी की बात करें तो स्वरा भास्कर और राजनीतिक कार्यकर्ता फहाद अहमद ने जनवरी 2023 में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की थी। इसके बाद सितंबर 2023 में इस कपल ने अपनी बेटी 'राबिया रमा अहमद' का स्वागत किया था।

Updated on:
21 Jul 2026 09:03 am
Published on:
21 Jul 2026 09:03 am