बॉलीवुड

बढ़ते बढ़े वजन पर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर ने ट्रोलर्स की बोलती की बंद, बोलीं- ‘मेरे शरीर पर सिर्फ मेरा हक है’

Swara Bhasker on Body Shaming: डिलीवरी के बार अपने बढ़ते वजन को ट्रोल हो रहीं स्वरा भास्कर ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि महिलाओं के शरीर का मकसद सिर्फ सेक्शुअलाइजेशन से ही नहीं है, बल्कि उससे कहीं ज्यादा है।

2 min read
May 02, 2026
पोस्टपार्टम बॉडी को लेकर ट्रोलर्स पर भड़कीं स्वरा भास्कर। (फोटो सोर्स: reallyswara)

Swara Bhasker on Body Shaming: डिलीवरी के बाद बढ़े हुए वजन के कारण ट्रोल हो रही बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने उनको ट्रोल करने वालों को तगड़ी क्लास लगाई है है। स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम पर 8 साल पहले की अपने एक फोटो और एक लेटेस्ट फोटो का कोलाज शेयर किया है, जिसमें वो अपनी बेटी राबिया को गोद में लिए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने बॉडी-शेमिंग और बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं से की जाने वाली उम्मीदों के खिलाफ आवाज उठाई है। 2023 में बेटी राबिया को जन्म देने वाली एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें बच्चे के जन्म के बाद बढ़े वजन को लेकर बार-बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें

‘पापा नरक जैसी जिंदगी से गुजर चुके हैं’ संजय दत्त को लेकर त्रिशाला दत्त ने किया बड़ा खुलासा

महिलाओं के शरीर का मकसद सेक्शुअलाइजेशन से कहीं ज्यादा होता है (Swara Bhasker on Body Shaming)

स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर फोटो शेयर करते हुए 'वापस पहले जैसी न होने' के अपने फैसले पर बात करते हुए कहा, 'महिलाओं के शरीर का मकसद सिर्फ सेक्शुअलाइजेशन से कहीं ज्यादा होता है।' 'वीरे दी वेडिंग' एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी 2018 की एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसके बाद उन्हें ऑनलाइन बॉडी-शेमिंग वाले भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही उन्होंने एक मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें लिखा था, "तुम कहां से कहां आ गई हो, तुम कितनी बेहतरीन एक्ट्रेस थीं… पता नहीं क्यों???" इस पर रिएक्ट करते हुए स्वरा ने ऐसे कमेंट्स के पीछे की "काइंडनेस की कमी" कहा और ऑनलाइन ट्रोलिंग की कड़ी निंदा की।

अपनी पहले और अब की फोटोज के कोलाज पर भद्दे टिप्पणी करने वाले सोशल मीडिया यूजर को करारा जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "यह एक ऐसी बात है जिस पर मैं बार-बार अपनी बात पर अड़ी रहूंगी!"

मैं बार-बार अपनी बात पर अड़ी रहूंगी

इसके आगे उन्होंने लिखा, "पिछले कुछ सालों में मुझे जिस तरह के गुस्से और नाराजगी का सामना करना पड़ा है, सिर्फ इसलिए कि बच्चे के जन्म के बाद मेरे शरीर में बदलाव आया है और क्योंकि मैंने इंटरनेट पर मौजूद अजनबियों की तय समय सीमा के हिसाब से अपना वजन कम करने से मना कर दिया। यह सचमुच अजीब है! मैं यह बात बार-बार कहना चाहती हूं… महिलाओं के शरीर का मकसद सिर्फ सेक्शुअलाइजेशन और ग्लैमर के लिए कपड़ों का हैंगर नहीं बनना है।

स्वरा भास्कर ने आगे कहा, "बच्चा होने के बाद मैंने 'वापस पहले जैसा न होने' का फैसला किया। क्योंकि एक बार जब आपका बच्चा हो जाता है - तो 'वापस' जाने जैसा कुछ नहीं होता - आप जिंदगी भर के लिए माता-पिता बन जाते हैं। जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है और ये ठीक है।

बेशक, हमें अपनी पुरानी ज़िंदगी, अपनी यंग ऐज वाले आजाद रूप, अपने पतले और सुडॉल शरीर की याद आती है, लेकिन बिना सोचे-समझे अपनी पुरानी बॉडी को आदर्श मानते रहना - अपने शरीर पर जोर डालकर उसे वापस पहले जैसा बनाने की कोशिश करना, या उसे अपने अतीत के उन रूपों में ढालने की कोशिश करना जो अब गुजर चुके हैं। एक तरह की क्रूरता है। हमारे शरीर ने एक पूरे इंसान को गर्भ में रखा है, उसे पाला-पोसा है, उसे जन्म दिया है और उसे पोषण दिया है। जाहिर है, उनमें बदलाव तो आएगा ही, और यह बिल्कुल ठीक है!"

बढ़े वजन पर महिलाओं को शर्मिंदा करना घटिया सोच है

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने आगे कहा कि हर समय सुंदर दिखने का दबाव बनाना और बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं के बढ़े वजन पर उन्हें शर्मिंदा करना बहुत गलत और घटिया सोच है। उन्होंने कहा कि किसी महिला के शरीर पर टिप्पणी करना किसी और का हक नहीं है।

ये भी पढ़ें

‘मैं मारा हुआ बच्चा कोख में लिए घूम रही थी’, प्रेग्नेंसी की न्यूज के बीच सामने आया संभावना सेठ का पुराना वीडियो
Also Read
View All