बॉलीवुड

मम्मी-पापा के शूट पर स्टाइलिस्ट असिस्टेंट बने तैमूर अली खान, हाथ में ब्लोअर लिए दिखाई दिए, देखें ये वीडियो

मम्मी-पााप के शूट पर पहुंचे तैमूर अली खान ( Taimur Ali Khan ) हेयर ब्लोअर चलाते हुए आए नज़र

2 min read
Feb 29, 2020
तैमूर अली खान

नई दिल्ली। वैसे तो बॉलीवुड के कई स्टार किड्स फेमस हैं। लेकिन करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) और सैफ अली खान ( Saif Ali Khan ) के बेटे तैमूर अली खान ( Taimur Ali Khan ) सबसे पॉपुलर स्टार किड्स हैं। छोटी सी ही उम्र में तैमूर की काफी फैन फ्लोइगी हैं। वो कुछ भी करते हैं सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। ऐसा ही तैमूर ने कुछ इस बार किया। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तैमूर अपने मम्मी-पापा के साथ शूट पर हैं और एक स्टाइलिस्ट के साथ ब्लोअर पकड़े हुए हैं। ऐसा लग रहा है तैमूर अपने मम्मी-पापा के फोटोशूट में मदद कर रहे हैं।

View this post on Instagram

New assistant or...the boss?! 🤔

A post shared by Yianni Tsapatori (@yiannitsapatori) on

इस वीडियो में तैमूर काफी क्यूट लग रहे हैं। साथ ही, तैमूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैन्स तैमूर की क्यूटनेस की तारीफ करते दिख रहे। इतना ही नहीं, दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) और आलिया भट्ट ( Alia Bhatt ) भी तैमूर की इस क्यूटनेस पर प्यार बरपा रही हैं। वैसे तैमूर मीडिया के भी काफी फेवरेट हैं। तैमूर के जन्म से लेकर अब तक मीडिया तैमूर की हर चीज़ों को अपने कैमरों में कैद करता हुआ आया है। तैमूर की पॉपुलैरिटी को देखते हुए उनकी जैसी देखने वाली डॉल को मार्केट में लाया गया गया था। जिसे देख करीना काफी नाराज़ हुई थी।

बता दें सैफ अली खान की दूसरी बीवी करीना कपूर खान के बेटे हैं तैमूर अली खान। सारा अली खान ( Sara Ali Khan ) और इब्राहिम अली खान ( Ibrahim Ali Khan ) एक्टर अमृता सिंह ( Amrita Singh ) के बच्चे हैं। हाल ही में सैफ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि करीना ने तैमूर को बिगाड़ दिया है। वो अक्सर घर में गुस्सा करते हैं।

Published on:
29 Feb 2020 10:09 am
Also Read
View All