नई दिल्ली। 'बिग बॉस 13' ( Bigg Boss 13 ) के फिनाले में पहुंची माहिरा शर्मा ( Mahira Sharma ) सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। लेकिन इस बार वजह पारस छाबड़ा ( Paras Chhabra ) नहीं बल्कि वो खुद हैं। जी हां, बिग बॉस 13 फिनाले में माहिरा शर्मा ने डेजी ब्लू कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस को पहना था। कुछ दिनों पहले आलिया भट्ट ( Alia Bhatt ) भी इसी लुक में नज़र आई थी। माहिरा शर्मा ने जैसे ही सोशल मीडिया पर तस्वीरों को अपलोड किया तो लोगों ने माहिरा को गरीबों की आलिया कह देना शुरू कर दिया।