बॉलीवुड

तस्वीरों में कैद हुई ‘छोटे नवाब’ की शरारत, तैमूर अली खान ने पैपराजियों पर साधा बंदूक से निशाना

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बच्चों को देखते ही पैपराजियों के कैमरे उनकी तरफ मुड़ जाते हैं। दोनों इतने प्यारें हैं कि सभी उनको अपने कैमरे में कैद कर लेना चाहते हैं। तो वहीं अब तैमूर बड़े भी हो गए हैं और बड़े होने के साथ-साथ उनकी शरारतें भी बढ़ती जा रही हैं। ऐसी ही उनकी शरारते कैमरे ने कैद कर ली।
2 min read
Jan 16, 2022
तस्वीरों में कैद हुई 'छोटे नवाब' की शरारत, तैमूर अली खान ने पैपराजियों पर साधा निशाना
तस्वीरों में कैद हुई 'छोटे नवाब' की शरारत, तैमूर अली खान ने पैपराजियों पर साधा निशाना

तैमूर अली खान और उनके छोटे भाई जेह अली खान अपने मम्मी-पापा के साथ कही घूमने निकलते हैं तो उन्हें पैपराजी उनको स्पॉट कर लेते हैं। ऐसे ही फिल्हाल में दोनों भाई अपने पैरेंटस के साथ घुमने निकले, तो उन्हें पैपराजियों ने स्पॉट कर लिया। उस दौरान नन्हें जेह कैमरे की तरफ टुकुर-टुकुर देखते हुए पाए गए। तो वहीं उनके बड़े भाई यानी तैमूर अली खान पैपराजियों को अपनी खिलौने वाली गन से निशाना साधते हुए तस्वीरों में कैद हो गए।

नन्हें जेह अली खान की ली गई इन तस्वीरों पर हर किसी को प्यार आ जाएगा। इन तस्वीरों से आप अपनी निगाहें हटा ही नहीं पाएंगे। फोटोज में जेह अली खान की क्यूटनेस को देख किसी की भी नजर उनसे नहीं हटेंगी। इन तस्वीरों में जेह अली खान लगातार कैमरे की तरह देखे जा रहे हैं। क्यूट जेह अली खान की नजर कैमरे से हट ही नहीं रही। जेह अली खान के साथ उनके भाई तैमूर अली खान भी वहां मौजूद थे। जो अपने भाई को कैमरे में कैद करते हुए देख मीडिया पर्सन्स की ओर बंदूक तान दी थी। ये तस्वीरें तब की हैं जब तैमूर अली खान अपने मम्मी और पापा और भाई जेह के साथ अपने नाना रणधीर कपूर के घर पर वीकेंड लंच करने पहुंचे थे।


अपने नाना के घर के पहुंचने पर जब पैपाराजियो ने तैमूर की तस्वीरें लेनी शुरू कि तो उन्होंने अपनी खिलौने वाली बंदूक का मुंह उनकी तरफ कर दिया। तैमूर अली खान आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज से लोगों का ध्यान आकर्षित करते नजर आते रहते हैं। बीते दिनों भी तैमूर पैपाराजियों के साथ मस्ती करते नजर आए थे। अब वो जैसे जैसे बड़े हो रहे हैं, उनकी शरारतें भी बढ़ती जा रही हैं।

यह भी पढ़े -विराट कोहली के कैप्टेंसी छोड़ने पर अनुष्का शर्मा की पोस्ट


अगर बात करें वर्क फ्रंट की तो सैफ अली खान जल्द हीं 'आदिपुरुष', 'गो गोवा गॉन 2' और 'विक्रम वेधा' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। तो वहीं करीना कपूर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी।

यह भी पढ़े - 26 जनवरी पर शाहरुख खान फैंस को देंगे बड़ी खुशखबरी

Published on:
16 Jan 2022 11:53 pm
Also Read
View All
Toxic Box Office Collection Day 1: टॉक्सिक ने ओपनिंग पर 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जवान और धुरंधर का तोड़ा रिकॉर्ड, अपनी ही फिल्म से हारी

‘बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में चमगादड़ बनकर लटके थे?’ कंगना रनौत ने फिर साधा योग गुरु पर निशाना, जवानी वाली बात पर दिया बयान

मेकअप आर्टिस्ट की बाइक ली, हेलमेट पहना, शादी के दिन शूटिंग के बाद ऐसे घर पहुंचे थे अक्षय कुमार, डायरेक्टर ने किया खुलासा

Kuku Kohli Funeral: पति कुकू कोहली के निधन के बाद बुरी हालत में नजर आईं अरुणा ईरानी, पकड़कर ले जा रहे लोग

Toxic Movie Review: सिर्फ एक्शन या मारधाड़ नहीं है ‘टॉक्सिक’, यश की कुछ अलग करने की कोशिश, कियारा ने भी चौंकाया