बॉलीवुड

तमन्ना भाटिया पहुंची बाबा महाकाल के दरबार, माइक पर ‘महाकालेश्वर’ बोलने में अटकी, वीडियो हुआ वायरल

Tamannaah Bhatia: बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री तमन्ना भाटिया मंगलवार तड़के उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। जहां से उनके कई वीडियो सामने आए, लेकिन एक ऐसा वीडिया दिखा, जिसमें तमन्ना भाटिया महाकालेश्वर बोलने में ही अटक गई।

2 min read
May 12, 2026
तमन्ना भाटिया पहुंची महाकालेश्वर मंदिर (Photo Source- ANI)

Tamannaah Bhatia Video: धर्म और आस्था की नगरी उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर आस्था का एक ऐसा केंद्र है, जहां हर दिन हजारों आम श्रद्धालुओं के साथ-साथ देश की दिग्गज हस्तियां भी खिंची चली आती हैं। बाबा महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारों से लेकर राजनेताओं और क्रिकेटरों का तांता लगा रहता है। इसी कड़ी में मंगलवार को दक्षिण फिल्मों और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया बाबा के दर्शन करने पहुंचीं, जहां से उन्होंने अपने दिल की बातें शेयर की। इस दौरान उन्होंने ऐसा कुछ कह दिया जो वायरल हो गया।

ये भी पढ़ें

55 साल बाद इस हॉरर फिल्म से हटा बैन! बिना कट के रिलीज होगी ‘द डेविल्स’

तमन्ना भाटिया ने किए बाबा महाकाल के दर्शन (Tamannaah Bhatia Mahakaleshwar Temple)

तमन्ना भाटिया मंगलवार तड़के होने वाली फेमस भस्म आरती में शामिल होने मंदिर पहुंची थीं। मंदिर के नियम और परंपरा के अनुसार, भस्म आरती के लिए तड़के 2 बजे मंदिर के पट खोले गए। जैसे ही बाबा महाकाल का पूजन शुरू हुआ, तमन्ना नंदी हॉल में आम श्रद्धालुओं के बीच बैठकर पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आईं। उन्होंने करीब दो घंटे तक बाबा महाकाल की अद्भुत आरती का साक्षी बनकर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया।

पंचामृत अभिषेक और मनमोहक श्रृंगार (Tamannaah Bhatia Bhasma Aarti Ujjain)

आरती से पहले गर्भगृह में पुजारियों द्वारा बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान को दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से स्नान कराया गया। पूजन और अभिषेक के बाद बाबा का भांग और सूखे मेवों से बेहद आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके बाद तमन्ना भाटिया

'सौभाग्य की बात है बाबा का बुलावा आना'

आरती और दर्शन के बाद तमन्ना भाटिया ने महाकाल कुंड के पास मीडिया से बातचीत में अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, "यहां आकर बहुत अच्छा लगा। सच तो यह है कि जब ऊपर वाले का बुलावा आता है, तभी कोई यहां आ पाता है। आज जो भस्म आरती देखने का मौका मिला, उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। यहां बहुत जबरदस्त ऊर्जा महसूस होती है।"

तमन्ना ने आगे कहा कि महाकाल मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यहां आरती के उन दो घंटों को बैठकर गहराई से महसूस किया जा सकता है, ऐसा अनुभव अन्य किसी मंदिर में नहीं मिलता। आरती के बाद उन्होंने नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना भी बोली। मंदिर प्रशासन ने उनकी कुछ तस्वीरें भी जारी की हैं, जिनमें वह पूरी सादगी के साथ बाबा के दरबार में माथा टेकती नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें

कौन है वो एक्ट्रेस जिसे लोगों ने कहा ‘अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी’? फूटा सीरत कपूर का गुस्सा
Published on:
12 May 2026 11:19 am
Also Read
View All