बॉलीवुड

फिर से गुंडागर्दी पर उतर आए हैं मनसे और नाना: तनुश्री

हाल ही में तनुश्री ने दस साल पहले नाना पाटेकर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का इल्जाम लगाते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यानी की मनसे को गुंडे की पार्टी करार दिया।
2 min read
Oct 03, 2018
tanushree dutta
tanushree dutta

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता और एक्टर नाना पाटेकर का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में तनुश्री ने दस साल पहले नाना पाटेकर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का इल्जाम लगाते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यानी की मनसे को गुंडे की पार्टी करार दिया। एक्ट्रेस ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि बाल ठाकरे की कुर्सी राज को नहीं मिली तो वो खुद को साबित करने के लिए गुंडागर्दी करते हैं।

अब तनुश्री का नया बयान सामने आया है। इसमें अभिनेत्री ने यह इल्जाम लगाया है कि पार्टी ने उनपर हिंसक हमला करने की धमकी दी है। नाना पाटेकर की तरफ से भी मुझे धमकियां मिल रही हैं। इसी बीच तनुश्री दत्ता को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है, जिसके लिए उन्होंने मुंबई पुलिस का धन्यवाद किया और कहा, 'मुझे सुरक्षा देने और मदद करने के लिए मुंबई पुलिस का धन्यवाद।'

बता दें कि हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एमएनएस पर आरोप लगाते हुए तनुश्री दत्ता ने कहा, 'तोड़फोड़ कौन करता है हमारी इंडस्ट्री में? एमएनएस करती है न! ...राज ठाकरे को बाल ठाकरे की कुर्सी चाहिए थी। बेचारे को मिली नहीं, बाल ठाकरे के बेटे (उद्धव) को मिल गई।' 'तो राज को साबित करना था कि पूरी दुनिया को कि मैं भी काबिल हूं। नालायक जब खुद को लायक साबित करने की कोशिश करता है, तो यही होता है। जिसे भी तोड़फोड़ करवानी होती है, वह एमएनएस से संपर्क करता है'

Published on:
03 Oct 2018 03:50 am