बिनीता ने शानदार खेल दिखाते हुए एक करोड़ की धनराशि जीती, लेकिन जैसे ही उनके सामने सात करोड़ का सवाल पूछा गया तो उन्होंने खेल छोड़ना सही समझा। बता दें कि सात करोड़ जीतने के लिए उनसे पूछा गया कि 1867 में किसने पहला स्टॉक टिकर का अविष्कार किया था? लेकिन उन्हें इसका जवाब नहीं पता था, जिसके कारण उन्हें 1 करोड़ रुपये पर ही खेल छोड़ना पड़ा।