27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dassehra Movie Trailer: नील नीतिन मुकेश बने एक दमदार पुलिसवाले, निकल पड़े हत्यारों का सर्वनाश करने

यह फिल्म 26 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 2 Oct 2018, 8:22 PM IST

Dassehra

Dassehra

बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश की मोस्टअवेटेड फिल्म 'दशहरा' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। इस ट्रेलर में नील का एक दमदार पुलिस वाले का लुक नजर आ रहा है। इसके साथ ही इसमें उनके जबरदस्त एक्शन सीन्स भी देखने को मिल रहे हैं। बता दें कि वह हाल ही में एक बेटी के पिता बने हैं। इसके कारण वह पिछले दिनों लगतार चर्चा में बने हुए थे। उन्होंने अपनी बेटी का भी नाम नूरवी रखा था। इस नाम को फैंस ने काफी पसंद किया था। वैसे ही फिल्म के इस ट्रेलर को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं।







नील पहली बार बने पुलिसवाले

नील अपने 11 साल के फिल्मी कॅरियर में पहली बार एक पुलिस अधिकारी के रूप में इस फिल्म में नजर आएंगे। इससे पहले उन्हें फिल्मों में नेगेटिव किरदार में या एक आम आदमी के रूप में देखा गया है। बहरहाल, अगर इस ट्रेलर की बात की जाए तो इसमें नील के जबरदस्त एक्शन सीन्स देखने को मिल रहे हैं। इसमें उनका एक दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में वो चार मर्डर की गुथ्थी को सुलझाने में लगे हुए हैं। इसे देखने के बाद लग रहा है कि फिल्म के सभी सीन्स को काफी अच्छे ढंग से फिल्माए गए हैं।

ऐसी है फिल्म की कहानी

फिल्म 'दशहरा' में ऐसे इमानदार पुलिस वाले की कहानी देखने को मिलेगी जो कई परिस्थितियों में फंस जाता है। यह फिल्म अपराध और राजनीति से प्रेरित एक राजनीतिक थ्रिलर मूवी है। फिल्म राजनीतिक रूप से अस्थिर राज्य के इर्द-गिर्द घूमती है, जो राजनेता माफिया नेटवर्क, गंभीर अपराधों की एक जगह, चालाक राजनेता, दुस्साहसी अपराधियों को दिखाती है। खबरों के अनुसार, निर्माताओं का कहना है कि यह फिल्म 2018 की सबसे अच्छी एक्शन फिल्म हो सकती है। इसमें नील के अलावा टीना देसाई और गोविंद नामदेव भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी सौरभ चौधरी ने लिखी है और रश प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्म का निर्माण अपर्णा एस. हाउसिंग ने किया है। यह फिल्म 26 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग