27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरुख ने किया पीएम मोदी को सपोर्ट, ट्वीट कर प्रधानमंत्री ने कहा…

गांधी जयंती के अवसर पर शाहरुख खान ने कुछ ट्वीट किए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 3 Oct 2018, 2:41 AM IST

shahrukh khan

shahrukh khan

बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने दो अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर ट्वीट कर प्रधानमंंत्री और राष्ट्रपति को अपना समर्थन दिया है। दरअसल उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों में जागरुकता लाने के लिए अपने Twitter अकाउंट के जरिए कुछ पोस्ट साझा किए।

शेयर किया वीडियो
गांधी जयंती के मौके पर किंग खान ने पहला वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मिलकर करें अपने राष्ट्रपिता और अपने प्रधानमंत्री जी के एक स्वच्छ भारत के सपने को साकार।' इस वीडियो में शाहरुख बता रहे हैं कि बाहर शौच करने से किस प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं।

परिणीति चोपड़ा ने जड़ा अर्जुन कपूर को तमाचा! मौके पर मीडिया भी थी मौजूद

वहीं अपने दूसरे वीडियो में 'किंग खान' शौचालय की साफ-सफाई पर बात कर रहे हैं। वीडियो ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'एक कदम स्वच्छता की ओर...' अभिनेता वीडियो में बता रहे हैं कि अगर आप शौचालय को साफ नहीं रखते हैं तो वे आगे इस्तेमाल करने लायक नहीं रह जाएंगे।

अनूप जलोटा ने तोड़ दी जसलीन से जोड़ी! घर में रहेंगे अकेल

शाहरुख ने तीसरे वीडियो को ट्वीट करते हुए कहा, 'क्योंकि देश हमसे है और हम देश से...' इस वीडियो में दिग्गज अभिनेता कूड़े की समस्या पर बात कर रहे हैं। शाहरुख बता रहे हैं कि कैसे कूड़े की समस्या को दूर किया जा सकता है। अमूमन बड़े शहरों में कूड़े के पहाड़ दिखाई पड़ते हैं। अभिनेता वीडियो में लोगों को कूड़े के पहाड़ से निजात पाने का हल बता रहे हैं।

Dassehra Movie Trailer: नील नीतिन मुकेश बने एक दमदार पुलिसवाले, निकल पड़े हत्यारों का सर्वनाश करने

बताते चलें कि प्रधानमंत्री ने शाहरुख के वीडियो को रीट्वीट करते हुए धन्यवाद कहा है। पीएम ने लिखा, स्वच्छ भारत मिशन के समर्थन के लिए धन्यवाद।आपके शब्द लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग