27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बनारस के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी, 2019 में किस पार्टी को मिलेगा बहुमत, कौन बनेगा प्रधानमंत्री

भाजपा और कांग्रेस के कुंडली को मिलाकर गणना करने के बात की गई है भविष्यवाणी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 2 Oct 2018, 9:45 PM IST

2019 Loksabha chunav

2019 लोकसभा चुनाव

वाराणसी. बाबा भोले की नगरी काशी के ज्योतिषाचार्य पं.ऋषि द्विवेदी ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अहम भविष्यवाणी की है । पं. ऋषि द्विवेदी ने दोनों महत्वपूर्ण पार्टियां भाजपा और कांग्रेस के कुंडली को मिलाकर गणना करने के बात यह भविष्यवाणी की है।

बता दें कि बीजेपी सरकार को लेकर देश में इस समय निराशा का माहौल दिख रहा है । नोटबंदी के बाद जीएसटी, रूपया का गिरता मूल्य, पेट्रोल- डीजल के बढ़ते दाम को लेकर बीजेपी लोगों के निशाने पर थी, वहीं ताजा विवाद एससीएसटी एक्ट मुद्दे को लेकर सवर्णों का आक्रोश भी इस सरकार को भारी पड़ता दिख रहा है ।

मगर ज्योतिष के अनुसार इन सब विरोध के बावजूद ज्योतिष के हिसाब से पीएम मोदी के लिये संकट ज्यादा नहीं है । ज्योतिषाचार्य के अनुसार बीजेपी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 में हुआ है। इसके तहत बीजेपी की कुंडली बनायी जाए तो मिथुन लग्र वृश्चिम राशि की कुंडली है। बीजेपी की कुंडली में अक्टूबर 2012 से सूर्य की महादशा आरंभ हुई है। सूर्य की महादशा में बीजेपी को लाभ होना शुरू हुआ। इसके बाद ही बीजेपी ने गुजरात के तत्कालीन सीएम नरेन्द्र मोदी को पीएम पद का प्रत्याशी बनाया गया। उस समय पीएम मोदी की कुंडली में अच्छा समय था। जिसकी वजह से बीजेपी और पीएम मोदी की कुंडली दोनों के ग्रह योग के चलने के साथ ही पहली बार केंद्र में बहुमत की सरकार बनी।


ज्योतिषाचार्य के अनुसार, सूर्य की महादशा छह: साल के लिए होती है। जिसके चलते बीजेपी ने कई राज्यों में चुनाव जीता। पर अब बीजेपी की कुंडली में अक्टूबर 2017 से सूर्य की महादशा में शुक्र की महादशा आ गई। इसका फल अच्छा नहीं होता है। इसी कारण बीजेपी का खराब समय शुरू हो गया है। बीजेपी पर तमाम तरह के आरोप लग रहे हैं। खास बात है कि, यह समय 10 साल के लिए है। जिसकी वजह से बीजेपी को भविष्य में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। यानी 2019 में बीजेपी के अच्छे दिन नहीं है।

क्या कहती है पीएम मोदी की कुंडली
पीएम मोदी की कुंडली वृश्चिक लग्न वृश्चिक राशि की है। साथ ही पीएम मोदी की कुंडली में चंद्रमा की महादशा चल रही है। जो वर्ष 2021 तक चलेगी। पीएम मोदी की कुंडली में चन्द्रमा की महादशा में बुध का अंतर चल रहा है, यह स्थिति 3 मार्च 2019 तक रहेगी। इसके ठीक बाद कुंडली में केतु का असर आयेगा। पीएम मोदी के लिए केतु भाग्य बदलने वाला साबित हो सकता है। पीएम मोदी की कुंडली वृश्चिक लग्न की है और इस लगन में केतु लाभकारी होता है। इसके अतिरिक्त वृश्चिक लग्र के लिए बृहस्पति पंचमेश में होता है। यह स्थिति बहुत अच्छी मानी गई है। मार्च 2019 के शुरूआत से ही पीएम मोदी का फिर से अच्छे दिन वाले हैं, लोकसभा चुनाव मार्च 2019 के बाद होगा, ऐसे में एक बार फिर पीएम नरेन्द्र मोदी के चलते बीजेपी को बहुमत या फिर सबसे अधिक सीट मिल सकती है।

पीएम मोदी के कारण ही बीजेपी को लाभ होगा, तो यहां बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने का दावा तो नहीं कर सकते, लेकिन ज्योतिषाचार्य के अनुसार बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनेगी और फिर से देश की सत्ता पीएम मोदी के हाथों में होगी।