बॉलीवुड

‘तौबा-तौबा’ सिंगर करण औजला ने दिया पत्नी को धोखा? गर्लफ्रेंड ने लीक किए चैट के स्क्रीनशॉट, मचा बवाल

Karan Aujla Cheated Wife: सिंगर करण औजला एक बड़े विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। उनकी एक महिला मित्र का आरोप है कि करण उनके साथ काफी समय से रिश्ते में रहे हैं। महिला मित्र ने इसके सबूत भी पेश किए हैं। जिससे सोशल मीडिया पर हर कोई हैरान हो रहा है।

3 min read
Jan 13, 2026
सिंगर करण औजला ने दिया पत्नी को धोखा?

Karan Aujla Cheating Controversy: दुनिया भर में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले पंजाबी सिंगर करण औजला इस वक्त एक गंभीर विवाद में फंस गए हैं। उन पर अपनी पत्नी को धोखा देने के आरोप लगे हैं। एक आर्टिस्ट जिन्हें सोशल मीडिया पर 'msgorimusic' के नाम से जाना जाता है, ने सिंगर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। साथ ही चैटिंग के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें

‘टॉक्सिक’ के टीजर में दिखाए गए इंटीमेट सीन पर मचा बवाल, शिकायत दर्ज के बाद हुआ एक्शन

करण औजला पर महिला मित्र ने लगाए गंभीर आरोप (Karan Aujla Cheated Wife)

करण का फिल्म 'बैड न्यूज' का तौबा-तौबा गाना बहुत फेमस हुआ था। बच्चों से लेकर बड़े भी उनके गानों पर डांस करते थे। ऐसे में सिंगर करण पर शादीशुदा होते हुए पत्नी को धोखा देने के आरोप लगे हैं। पिंकविला के मुताबिक, अमेरिका में रहने वाली सिंगर सुश्री गोरी का आरोप है कि करण ने पत्नी पलक औजला संग शादीशुदा होने के बावजूद उसके साथ रिश्ता रखने की कोशिश की। एक सोशल मीडिया पेज ने गायिका के कथित बयान को साझा किया जिसमें लिखा है, "मैं हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हूं और करण औजला के साथ निजी संबंध के बाद मुझे चुप करा दिया गया और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया।"

करण औजला ने दिया अपनी पत्नी को धोखा? (American Rapper Accuses Karan Aujla Of Cheating On Wife)

वहीं, करण औजला के साथ कथित रिश्ते का खुलासा करने के बाद से यह आर्टिस्ट लगातार अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट और री-शेयर कर रही हैं। इन पोस्ट्स में वह यह बताने की कोशिश भी कर रही हैं कि वह क्यों अब इस मुद्दे पर चुप नहीं रहना चाहतीं। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि उनका और करण औजला का रिश्ता कब शुरू हुआ था और कितने समय तक चला।

अमेरिका की सिंगर ने किए करण संग बातचीत के स्क्रीनशॉट लीक (american Rapper Share Screenshot)

बता दें, सोमवार, 12 जनवरी को शेयर किए गए एक लंबे नोट में आर्टिस्ट ने अपनी चुप्पी तोड़ने की वजह बताई थी। उन्होंने लिखा था, "बहुत सी महिलाओं को मैनिपुलेट किया गया और उनकी कहानियों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया ताकि ताकतवर लोग जवाबदेही से बच सकें। मैं अब इस पैटर्न का हिस्सा नहीं बनूंगी। यह लड़ाई हर उस महिला के लिए है जिसे खुद पर शक करना सिखाया गया।" उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत की कई मशहूर हस्तियों ने निजी तौर पर उनसे संपर्क कर उनके साहस की तारीफ की है

करण औजला की ओर से फिलहाल खामोशी

इतने गंभीर आरोपों और सोशल मीडिया पर बढ़ते हंगामे के बावजूद, करण औजला या उनकी टीम की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सिंगर की चुप्पी ने इस विवाद को और हवा दे दी है। फिलहाल, लोग यह जानने को बेताब हैं कि क्या करण इन आरोपों को खारिज करेंगे या अपनी सफाई पेश करेंगे। जब तक दूसरी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आती, तब तक सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म रहने वाला है

ये भी पढ़ें

चिरंजीवी की फिल्म देखते हुए थिएटर में फैन की मौत, पहले चिल्लाया, फिर हुआ बेहोश

Also Read
View All

अगली खबर