बॉलीवुड

1 घंटा 56 मिनट की वो इमोशनल कहानी, जो बाप-बेटे के मनमुटाव और प्यार से दिल में उतर जाएगी

The Mehta Boys: OTT पर आई इस फिल्म में पिता-बेटे के रिश्ते की नोक-झोंक और प्यार दोनों ही एहसासों को दिल से परोसा गया है, जो दर्शकों के दिल तक भी पहुंची है। चलिए फिल्म के बारे में थोड़ा और जानते हैं।

2 min read
Sep 27, 2025
'द मेहता बॉयज' फिल्म के एक सीन में बोमन ईरानी और अविनाश तिवारी। (फोटो सोर्स: IMDb)

The Mehta Boys: हमारा देश रिश्ते निभाने के लिए जाना जाता है। फिर चाहे वो असल जिंदगी के रिश्ते हों या हिंदी सिनेमा की कहानियों में गढ़े रिश्ते। इन रिश्तों में अक्सर दर्शकों ने कभी खुद को पाया है तो कभी अपनों को ढूंढा है। कहानी ऐसी जो दिल को चीर कर निकल जाए। ऐसी ही एक कहानी 'द मेहता बॉयज' की है जिसमें पिता और बेटे के प्यारे रिश्ते को दर्शाया गया है। OTT पर प्राइम वीडियो पर आई इस फिल्म में पिता-बेटे के रिश्ते की नोक-झोंक और प्यार दोनों ही एहसासों को दिल से परोसा गया है, जो दर्शकों के दिल तक भी पहुंची है। चलिए फिल्म के बारे में थोड़ा और जानते हैं।

ये भी पढ़ें

इस एक्टर की दीवानी हैं अमीषा पटेल, बोलीं- मैं वन नाइट स्टैंड भी कर सकती हूं…

पापा-बेटे की दिल छू लेने वाली कहानी (Heart Touching Story of a Father and Son)

द मेहता बॉयज फिल्म पोस्टर। (फोटो सोर्स: IMDb)

फिल्म की कहानी एक ऐसे पिता और बेटे की है, जिनमें मनमुटाव के साथ-साथ छुपे एहसास भी हैं। दोनों मुंबई शहर में रहते हैं। फिल्म में अविनाश तिवारी का नाम अमय मेहता है, जो आर्किटेक्ट है। उसे अपने ऑफिस मीटिंग के दौरान अपनी मां के निधन की खबर मिलती है। फिर वो अपने पिता शिव मेहता (बोमन ईरानी) के घर जाता है जहां उसकी बहन अनु मेहता (पूजा सरूप) पिता को अपने साथ अमेरिका ले जाना चाहती है। शिव और अमय के बीच अनबन के चलते अनु को अकेले अमेरिका जाना पड़ता है। इसके बाद, अनचाहे मन से शिव को अमय के घर में रहना पड़ता है। इन दो दिनों की कहानी ने दर्शकों को रुला दिया है। इन दो दिनों में बहसबाजी के बीच से गुजरता ये रिश्ता सुधरने लगता है।

जब बाप और बेटा हो जाते हैं अलग

'द मेहता बॉयज' फिल्म के एक सीन में बोमन ईरानी और अविनाश तिवारी। (फोटो सोर्स: IMDb)

पिता-बेटे एक साथ रहते तो हैं मगर एक दिन शिव, अमय को बिना बताए होमटाउन वापस चले जाते हैं। तब उसे पिता की कमी खलती है और वो भी होमटाउन चला जाता है। इस दौरान, अनु पिता को अपने साथ ले जाती है। पिता से दूरी ही अमय को उनके पास ले आती है खटास भरे इस रिश्ते में मिठास आ जाती है। अगर रिश्ते, एहसास और अपनेपन को जीना चाहते हैं तो इस मूवी अमेजन प्राइम पर अपने पूरे परिवार के साथ जरूर देखें।

आपको बता दें, बोमन ईरानी ने ऑस्कर अवॉर्ड विनर स्क्रीनराइटर एलेक्जेंडर डीनेलारिस (Alexander Dinelaris) के साथ मिलकर फिल्म की कहानी लिखी है। पिता-बेटे की ये कहानी बिना किसी ड्रामे और बेवजह के गानों के ही लिखी गई है जो आपके दिल तक जरूर पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें

Viral Video: ‘सैय्यारा’ फेम अहान पांडे ने लड़की का पकड़ा हाथ… फिर ऐसा था रिएक्शन

Also Read
View All

अगली खबर