बॉलीवुड

बच्चन परिवार के ये सदस्य दो वक्त की रोटी के लिए भी मोहताज..

अमिताभ और जया के पास कुल 10.01 अरब यानी 1000 करोड़ की संपत्ति है
2 min read
• •
Updated: 13 Mar 2018, 4:49 PM IST
Bachchan family
Bachchan family

बॉलीवुड में कई ऐसे परिवार हैं, जिनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है। बच्चन परिवार का नाम भी इसी लिस्ट में शामिल है। अमिताभ और जया के पास कुल 10.01 अरब यानी 1000 करोड़ की संपत्ति है। इसके साथ ही उनके पास कई घर और प्रॉपर्टी भी हैं। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि बच्चन परिवार का एक हिस्सा ऐसा भी है, जो पैसे-पैसे को मोहताज हैं। हरिवंशराय बच्चन के जाने के बाद इस परिवार की किसी ने भी सुध नहीं ली। अब यह परिवार बहुत गरीबी में अपने दिन गुजार रहा है। यहां तक की बच्चन परिवार का यह हिस्सा दो वक्त की रोटी के लिए भी तरस रहा है। आप सोच रहे होंगे कि बच्चन परिवार में ऐसा कौन है जिसकी ऐसी हालत है। हम बात कर रहे हैं अमिताभ बच्चन के बुआ के परिवार के बारे में। जहां एक तरफ अमिताभ और उनके बच्चे ऐशो आराम का जीवन बिता रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अमिताभ की बुआ के बेटे का परिवार दो वक्त की रोटी के लिए भी मोहताज हैं। इस शख्स का नाम है अनूप रामचंद्र। यह अमिताभ बच्चन की बुआ के बेटे हैं। बच्चन परिवार से इतना बड़ा रिश्ता होने के बावजूद भी रामचन्द्र अपनी जिन्दगी में अभी तक कुछ भी नहीं कर पाए हैं।

दो वक्त की रोटी का भी जुगाड़ नहीं:
रामचंद्र और उनके परिवार की हालत इतनी खराब है कि कभी कभी उनके पास दो वक्त की रोटी का जुगाड़ भी नहीं होता है। शुरू में तो अनूप की हालत ठीक थी लेकिन वक्त के साथ—साथ उनकी व उनके परिवार की स्थिति खराब होती चली गई। अनूप उनके परिवार पर एक के बाद एक कई मुसीबतें आ गई। बताया जाता है कि अमिताभ और अनूप के बिच कुछ जमीनी विवाद भी है। अनूप का कहना है कि वह पैसों की तंगी के कारण अभिषेक की शादी में भी नहीं जा पाए थे।

बच्चन परिवार से मतभेद:
अनूप और उनका परिवार कटघर स्थित डॉ. बच्चन के मकान के एक हिस्से में ही रहते हैं। यह इनका पुश्तैनी मकान है और इसी मकान को लेकर अमिताभ और अनूप के बीच कुछ मतभेद थे। अनूप चाहते थे की इस मकान को बिग बी एक म्यूजियम बना दे जिसमे हरिवंश राय बचपन की यादें रखी जाएं। लेकिन अमिताभ ने इसमें कोई रूचि नहीं दिखाई। यही वजह है कि दोनों के बीच इस बात को लेकर मतभेद चल रहा है।

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Box Office Collection Day 19: वीकेंड पर धमाके के बाद रणबीर की ‘रामायण’ के कलेक्शन को लगा झटका, भारत में 1000 करोड़ से अब रह गई इतना दूर

Hanuman Ansh OTT Release: 450 करोड़ की कमाई के बाद OTT पर रिलीज होगी ‘हनुमान अंश’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म, इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में और सीरीज

‘मर्दों को जन्नत में मिलती हैं 49 हूरें’, नसीरुद्दीन शाह ने उर्दू भाषा और सरकार की आलोचना करने को लेकर दिया बयान

कौन हैं ‘मितवा’ गाना गाने वाले शफकत अमानत अली? जो ब्लड कैंसर से लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग

‘मिर्जापुर’ के सेट पर इंटीमेट सीन पर निर्देशक का खुलासा, गुरमीत सिंह बोले- रिलीज से पहले भी दिखाए जाते हैं सीन