24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / दो साल बाद अभिषेक बच्चन के जीवन में लौटी खुशियां, शुरू की मनमर्जियां..

दो साल बाद अभिषेक बच्चन के जीवन में लौटी खुशियां, शुरू की मनमर्जियां..

अभिषेक ने खुद ट्वीट कर इस खुशी के बारे में अपने प्रशंसकों को बताया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 3 Mar 2018, 3:44 PM IST

Abhishek bachchan

Abhishek bachchan

इस बार की होली अभिषेक बच्चन के जीवन में खुशियां लेकर आई है। अभिषेक ने खुद ट्वीट कर इस खुशी के बारे में अपने प्रशंसकों को बताया। दरअसल अभिषेक बच्चन दो साल के बाद कैमरे के सामने आए हैं। उन्होंने होली के दिन से अपनी आगामी फिल्म 'मनमर्जियां' की शूटिंग शुरू कर दी है। अभिषेक ने ट्वीट कर लिखा, 'फिल्म कैमरे के सामने आए हुए 2 साल हो गये हैं। एक नई यात्रा, आज एक नई फ़िल्म शुरू हुई है। आपकी दुआओं और आशीर्वाद की दरकार है।' उनके ट्वीट से आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके लिए यह फिल्म कितनी महत्तवपूर्ण है। हालांकि लोगों के साथ—साथ बॉलीवुड हस्तियों ने भी अभिषेक को इस फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी। अभिनेता ऋषि कपूर ने लिखा, 'अपना हुनर दिखाने के लिए बेताब अभिनेता को बधाई। मेरे दूसरे बेटे को मेरा आशीर्वाद। तुम्हें प्यार और हमेशा प्रशंसक रहूंगा।'अभिनेत्री प्रति जिंटा ने भी अभिषेक को कमबैक के लिए शुभकामनाएं दी।

आखिरी बार 'हाउसफुल 3' में आए थे नजर:
अभिषेक बच्चन पिछले दो साल से बड़े पर्दे से दूर थे। वे आखिरी बार फिल्म 'हाउसफुल 3' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और रितेश देशमुख थे।

अमृतसर में शुरू हुई मनमर्जियां की शूटिंग:
डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म 'मनमर्जियां' की शूटिंग अमृतसर में शुरू हो गई है। आनंद एल राय इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं। अभिषेक के अलावा इस फिल्म में विक्की कौशल और तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। बता दें कि अनुराग कश्यप के साथ अभिषेक की यह पहली फ़िल्म है। यह फिल्म प्रेम त्रिकोण पर आधारित है।

अभिषेक की वजह से अमिताभ—अनुराग में चली थी कोल्ड वॉर
बता दें कि अमिताभ बच्चन और अनुराग कश्यप के बीच काफी समय तक कोल्ड वॉर चला था। इसकी वजह अभिषेक बच्चन की एक फिल्म थी। 2010 में अभिषेक बच्चन ने आशुतोष गोवारिकर निर्देशित 'खेलें हम जी जान से' में मुख्य किरदार निभाया था। यह फिल्म बंगाल की मशहूर क्रांतिकारी घटना चटगांव अपराइजिंग पर आधारित थी। इसी विषय पर शोनाली बोस की फ़िल्म 'चिट्टगांग' आने वाली थी। दोनों फ़िल्मों की रिलीज़ आस-पास ही थी। बाद में अचानक 'चिट्टगांग' की रिलीज़ टाल दी गयी।
उस समय अनुराग ने अमिताभ बच्चन का नाम लिए बिना सोशल मीडिया में आरोप लगाया था कि अपने बेटे का करियर बचाने के लिए 'चिट्टगांग' की रिलीज़ पोस्टपोन करवाई है।