उन्होंने बताया, 'अभिषेक तभी कमरे से बाहर आए, मुझे उठाया और रंग भरे पानी के पूल में फेंक दिया। होली के लिए मेरा प्यार तभी खत्म हो गया और उसके बाद आज तक मैंने होली नहीं खेली। बता दें कि अमिताभ बच्चन के घर पर हर बार होली की पार्टी होती है। हालांकि इस बार बॉलीवुड की होली फिकी रहेगी। बता दें कि बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री श्रीदेवी का शनिवार देर रात दुबई में निधन हो गया। अभी तक उनका पार्थिव शरीर भारत नहीं पहुंचा है। श्रीदेवी की मौत पहले हार्ट अटैक से होना बताया जा रहा था लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उनकी मौत बाथटब में डूबने की वजह से हुई है। कानूनी प्रक्रिया के चलते उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने में देरी हो रही है। माना जा रहा है कि आज शाम तक उनका पार्थिव शरीर मुंबई पहुंच जाएगा। इसके बाद विले पार्ले इलाके स्थित पवन हंस मोक्ष धाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।