
सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है बॉक्स आॅफिस पर सफलता के झंडे गाड रही है। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई और पहले ही दिन इस फिल्म ने पहले दिन लगभग 34 करोड रुपए कमा लिए थे। टाइगर जिंदा है ने दो दिन में लगभग 70 करोड रुपए का बिजनेस किया। यह फिल्म मात्र तीन दिन में ही 100 करोड क्लब में शामिल हो गई। इस फिल्म ने तीन दिन में बॉक्स आॅफिस पर 113 करोड रुपए की कमाई कर ली है।
यहां तक की इस फिल्म ने तीसरे दिन के बॉक्स आॅफिस कलेक्शन में दंगल को पछाड दिया है। दंगल का तीसरे दिन का कलेक्शन 41.29 करोड रुपए कमाए थे जबकि सलमान की टाइगर जिंदा है का तीसरे दिन का कलेक्शन 44.50 करोड रुपए रहा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि टाइगर जिंदा है जल्द ही 200 करोड के क्लब में शामिल हो जाएगी। सलमान खान के फैन्स में बच्चे भी हैं।
गरीब, विकलांग बच्चों की सलमान हमेशा मदद करते हैं। वहीं कुछ बच्चों का ग्रुप सलमान की टाइगर जिंदा है का ग्रैंड सेलिब्रेशन मनाते दिखे। सभी ने बिंग ह्यूमन की टीशर्ट पहन रखी थी। इनमें से बहुत से बच्चे विकलांग थे लेकिन उनका सलमान के प्रति प्यार और उत्साह देखते ही बन रहा था। इन बच्चों ने टाइगर जिंदा है का केक काटकर सेलिब्रेशन मनाया और फिल्म भी देखी। इनके वीडियो पर सलमान खान ने भी अपने कमेंट दिए हैं। सलमान ने इन बच्चों के लिए लिखा कि इन रियल रॉकस्टार्स को सलाम। साथ ही उन्होंने इसय इवेंट को आर्गेनाइज करने वालों से कहा कि ऐसे ही अच्छा काम करते रहिए और नेगेटिविटी को दूर कीजिए। बता दें कि सलमान खान को बच्चों से बहुत प्यार है और सलमान को जब भी मौका मिलता है, वे बच्चोंं के के बीच पहुंच जाते हैं।