उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन करने वाली फिल्म टाइर जिंदा है लगातार तीसरे दिन बॉक्स आॅफिस पर तहलका मचा रही है। वहीं क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर रिलीज होने के कारण लगातार इसका कलेक्शन बढ़ता जा रहा है। सूत्रों के हवाले से इस फिल्म ने रविवार को लगभग 44.50 करोड़ रु. का कलेक्शन किया है। वहीं अगर हम कमाई की बात करें तो कमाई के सलमान खान ने आमिर खान की फिल्म 'दंगल' को भी पीछे किया। आमिर की दंगल ने रिलीज के तीसरे दिन 41.29 करोड़ रु. का कलेक्शन किया था।
इसी के साथ महज 3 तीनों में आकंड़ा 110 करोड़ के पार पहुंच गया है. शुक्रवार, शनिवार और रविवार की कमाई कुल मिलाकर 114 करोड़ रही है। मालूम हो कि शुक्रवार को फिल्म के खाते में 34 करोड़ और शनिवार को 35 करोड़ रु. आए थे। उम्मीद है कि 3 दिन में 110 करोड़ पार होने वाली यह फिल्म अगले हफ्तेभर में 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लेगी। आपको बता दें कि सलमान की इस फिल्म को रविवार और सोमवार को क्रिसमस की छुट्टी का फायदा बेशक मिलेगा। इसके बाद नए साल की छुट्टियों का सीधा असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ेगा।
वहीं अगर हम सलमान की पिछली फिल्म की बात करें तो 2017 में ईद के पर रिलीज हुई फिल्म 'ट्यूबलाइट' ने ज्याद कमाल नहीं दिखाया था। जिसकी वजह से बॉक्स ऑफिस पर भी खासा रिस्पॉन्स नहीं मिला था। इसके बाद ही सलमान खान ने 'ट्यूबलाइट' के बाद एक धमकेदार एंट्री के साथ ही वापसी की। 'टाइगर जिंदा है' फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म में एक्शन, रोमांस, कहानी से लेकर फिल्म के गानों को काफी पसंद किया जा रहा है।
वहीं अगर हम इसी फिल्म के पहले पार्ट 'एक था टाइगर' की बात करें तो 2012 में आई थी। सलमान की पहली फिल्म 'एक था टाइगर' का कुल बजट 75 करोड़ था और फिल्म ने करीब 320 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं सलमान खान के फीस को छोड़कर 'टाइगर जिंदा है' का कुल बजट लगभग 150 करोड़ रुपए है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म अपनी लागत 4-5 दिन में ही निकाल लेगी।