बॉलीवुड

‘धुरंधर 2’ का मजेदार AI ट्विस्ट! TMKOC के किरदार बने फिल्म के कैरेक्टर, जानिए कौन बना ‘बड़े साहब’?

TMKOC Cast as Dhurandhar Characters: ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर एक मजेदार AI वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के किरदारों को फिल्म के कैरेक्टर में दिखाया गया है। जेठालाल से लेकर बबीता तक सभी नए अवतार में नजर आ रहे हैं। जानिए कौन बना बड़े साहब?

4 min read
Mar 11, 2026
क्या हो अगर ‘धुरंधर 2’ में हों TMKOC के सितारे? (फोटो सोर्स: IMDb and @AI-Archi)

TMKOC Cast as Dhurandhar Characters: बीते शनिवार (7 मार्च) को सुबह 11 बजे साल की सबसे चर्चित और मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया। ट्रेलर आने के बाद आदित्य धर की 'धुरंधर' की चर्चा फिर से तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर 'धुरंधर 2' को लेकर कई तरह की खबरें आ रहीं है, जैसे 'धुरंधर 2' एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड, पेड प्रीव्यू कलेक्शन रिकॉर्ड, टिकट का प्राइस आदि। वहीं, फिल्म के AI जेनरेटेड एडिट्स की सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं। ऐसा ही एक AI एडिट इन दिनों सोशल मीडिया पर हलचल मचा रहा है।

ये भी पढ़ें

अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका को घर में नहीं मिली थी एंट्री… मैनेजर ने किया पूरे सच का खुलासा

तारक मेहता का उलटा चश्मा और 'धुरंधर' के किरदार (TMKOC Cast as Dhurandhar Characters)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर हाल ही में एक एआई-जनरेटेड एडिट वीडियो क्लिप शेयर की। इस वायरल वीडियो में पॉपुलर इंडियन सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के किरदारों को धुरंधर फिल्म के किरदारों के रूप में दिखाया गया है। इस कॉमिक क्रॉसओवर ने इंटरनेट पर काफी सुर्खियां बटोरी हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ये वीडियो यूट्यूब पर @AI-Archi ने पोस्ट किया था जिसके बाद से सोशल मीडिया पर ये वायरल हो रहा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह वीडियो X पर @Lonely_prabh नाम के एक यूजर ने "क्या होगा अगर #धुरंधर × TMKOC" कैप्शन के साथ शेयर किया है। वीडियो में, सिटकॉम TMKOC के कई किरदारों को धुरंधर के किरदारों में दिखाया गया है। जैसे जेठालाल को हमजा, बबिता जी को यालीना, जबकि अय्यर को जमील-जमाली के किरदार में दिखाया गया है।

किसको मिला कौन सा किरदार

वायरल हो रहे इस वीडियो में जेठालाल को हमजा, बबीता को यालीना, आत्माराम भिडे को रहमान डकैत, अय्यर को जमील-जामली, पोपटलाल को उजैर बलोच, रौशन सिंह सोढी को एसपी चौधरी असलम, चंपकलाल (बापूजी) को मेजर इकबाल और तारक मेहता को अजय सान्याल के रूप में दिखाया गया है।

यहां देखिये फोटोज।

जेठालाल बने हमजा। (IMDb and @AI-Archi)
बबिता जी बनीं यालीना। (IMDb and @AI-Archi)
पोपटलाल बने उजैर बलोच। (IMDb and @AI-Archi)
आत्माराम भिड़े बने रहमान डकैत। (IMDb and @AI-Archi)
चाचा जी बने मेजर इक़बाल। (IMDb and @AI-Archi)
अय्यर बने जमील जमाली। (IMDb and @AI-Archi)
माध्वी बनीं उल्फत। (IMDb and @AI-Archi)
सोढी बने एसपी चौधरी। (IMDb and @AI-Archi)
तारक मेहता बने अजय सान्याल। (IMDb and @AI-Archi)

बड़े साहब का भी हो गया खुलासा (Who is Bade Sahab in Dhurandhar)

दया बेन को मिला बड़े साहब का किरदार। (@AI-Archi)

'धुरंधर' की रिलीज से ही दर्शकों के बीच ये जानने की उत्सुकता बनी हुई है कि आखिर फिल्म में बड़े साहब कौन है और उसका रोल कौन निभाएगा। तो अब इस बात का भी खुलासा इस वीडियो में हो गया है। AI के जरिये बनाये गए इस वीडियो में, इस रहस्य से भी पर्दा उठा दिया गया है। इस किरदार के लिए AI ने जेठालाल की पत्नी दया बेन को बड़े साहब के रूप में दिखाया है।

कब रिलीज होगी 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2 Release Date)

फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली आदित्य धर निर्देशित धुरंधर: द रिवेंज में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सौम्या टंडन और संजय दत्त सहित कई बड़े सितारे हैं। मगर इसके ट्रेलर में भी बड़े साहब कौन होगा इसकी हिंट नहीं दी गई है। हालांकि, ऐसी ख़बरें आ रहीं हैं कि 'धुरंधर 2' में इमरान हाशमी बड़े साहब के किरदार में नजर आ सकते हैं। इसमें कितनी सच्चाई है, ये तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

ये भी पढ़ें

खम्मा घणी, राजस्थान…IPL 2026 से पहले रवींद्र जडेजा ने ‘धुरंधर’ अंदाज में मारी एंट्री, VIDEO वायरल

Also Read
View All

अगली खबर