बॉलीवुड

वो 5 अभिनेत्रियां जिन्होंने कराए ‘एग फ्रीज’, किसी की मां ने दी सलह तो किसी ने शादी के बाद उठाया कदम

Bollywood Actress: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों 'एग फ्रीजिंग' का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करा लिए हैं और वह जल्द ही शादी करने वाली हैं। इसी के अलावा कई और एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी में यह फैसले लिए हैं। एक कि तो मां ने ही उन्हें एग फ्रीज की सलह दी थी।

3 min read
May 21, 2026
Top 5 Bollywood Actress egg freezing for family planning esha kapoor priyanka chopra mona singh

Bollywood Actress egg freezing: बदलते दौर के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों की सोच और लाइफस्टाइल में काफी बड़ा बदलाव आया है। आज के समय में करियर, शादी और परिवार नियोजन (फैमिली प्लानिंग) को लेकर अभिनेत्रियां काफी जागरूक हो गई हैं। यही वजह है कि पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में 'एग फ्रीजिंग' (Egg Freezing) यानी गर्भाशय के अंडों को सुरक्षित रखने का चलन एक नया ट्रेंड बन चुका है। अक्सर कहा जाता था कि इस प्रक्रिया के बाद अभिनेत्रियां शादी से दूरी बना लेती हैं, लेकिन हाल ही में जब बोल्ड और खूबसूरत एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने इस बारे में खुलकर बात की, तो फैंस हैरान रह गए। आइए जानते हैं ईशा गुप्ता समेत उन बॉलीवुड स्टार्स के बारे में जिन्होंने इस आधुनिक तकनीक का सहारा लिया।

ये भी पढ़ें

ट्विशा शर्मा की 33 की उम्र में मौत, डायरेक्टर अभिलाष रेड्डी का आया बयान, बताया कैसा था उनका व्यवहार

इन 5 पॉपुलर अभिनेत्रियों ने कराए अपने एग 'फ्रीज' (Top 5 Bollywood Actress egg freezing)

ईशा गुप्ता ने किया खुलासा

बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपने एग फ्रीज करा लिए हैं। हालांकि उन्होंने साथ में यह भी कहा कि वह जल्द शादी करना चाहती हैं और बच्चे भी चाहती हैं। उनके इस खुलासे ने लोगों को चौंका दिया लेकिन इंडस्ट्री में यह कोई नई बात नहीं है।

मोना सिंह ने 34 में लिया था फैसला

टीवी और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मोना सिंह ने 34 साल की उम्र में एग फ्रीजिंग का फैसला किया था। 2019 में उन्होंने शादी की लेकिन अभी तक उनकी कोई संतान नहीं है। माना जाता है कि फ्रीज किए हुए एग उनके लिए भविष्य का एक विकल्प बने हुए हैं।

नेहा पेंडसे ने शादी के बाद लिया निर्णय

एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने इंटरव्यू में बताया कि शादी के करीब आठ महीने बाद उन्होंने तय किया कि वह अभी मां नहीं बनना चाहतीं। इसके बाद उन्होंने एग फ्रीज कराने का रास्ता चुना ताकि भविष्य में जब चाहें तब यह फैसला कर सकें।

काजोल की बहन तनिशा भी इस लिस्ट में

एक्ट्रेस तनिशा मुखर्जी जो काजोल की छोटी बहन हैं उन्होंने भी एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपने एग फ्रीज करा लिए हैं। 46 साल की तनिशा ने न शादी की है और न उनकी कोई संतान है। यह उनका अपना निजी फैसला है जिसे उन्होंने खुलकर साझा किया।

प्रियंका चोपड़ा ने मां की सलाह पर उठाया कदम

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि 30 साल की उम्र में उन्होंने अपनी मां की सलाह पर एग फ्रीज कराए थे। उनका कहना था कि इस फैसले ने उन्हें जिंदगी में कई तरह की आजादी दी। आज प्रियंका निक जोनस के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं।

ये भी पढ़ें

सैफ अली खान ने पहली शादी और अमृता सिंह पर तोड़ी चुप्पी, जिंदगी की ‘सबसे बुरी सलाह’ को किया याद
Published on:
21 May 2026 02:17 pm
Also Read
View All