बॉलीवुड

अजय देवगन की नई कॉमेडी मूवी की शू​टिंग शुरू, माधुरी लगाएंगी ग्लैमर का तड़का

फॉक्स स्टार के साथ टोटल धमाल के सह—निर्माताओं में अजय देवगन, अशोक ठकेरिया, मार्कंड अधिकारी और आनंद पंडित हैं।
2 min read
• •
Updated: 9 Jan 2018, 5:39 PM IST
Total Dhamaal shooting
Total Dhamaal shooting

मुंबई। गोलमाल अगेन की जोरदार सफलता के बाद अजय देवगन फिर खबरों में हैं। इस बार वह एक कलाकार के रूप में नहीं बल्कि निर्माता के रूप में सुर्खियों में हैं। अजय देवगन और फॉक्स स्टार स्टूडियो मिलकर नई मूवी टोटल धमाल लेकर आए हैं। इस मूवी की शूटिंग मंगलवार से शुरू हो गई।

फॉक्स स्टार हिन्दी के आधिकारिक पेज से इसकी घोषणा की गई। टोटल धमाल की स्टार कॉस्ट भी फाइनल हो चुकी है। टोटल धमाल की स्टार कॉस्ट में माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी , अनिल कपूर , जावेद जाफरी, बोमन ईरानी और रितेश देशमुख शामिल हैं। इस मूवी का निर्देशन मशहूर निर्देशक इन्द्र कुमार करेंगे। यह कॉमेडी मूवी 7 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी।

फॉक्स स्टार हिन्दी के अनुसार, "पेश है... और अधिक हंसी और ज्यादा पागलपन। आपको गुदगुदाने वाली कॉमेडी की अगली डोज देने के लिए 'टोटल धमाल' अजय देवगन फिल्म्स के साथ हमारी अगली परियोजना है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही यह फिल्म सात दिसंबर (2018) को रिलीज होगी!"

फॉक्स स्टार के साथ टोटल धमाल के सह—निर्माताओं में अजय देवगन, अशोक ठकेरिया, मार्कंड अधिकारी और आनंद पंडित हैं। अजय देवगन और फॉक्स स्टार ने 6 साल पहले बोल बच्चन मूवी पेश की थी।

मंगलवार को फिल्म की शूटिंग का मुहूर्त अभिनेता आमिर खान के द्वारा किया गया। इस दौरान माधुरी दीक्षित ने कैमरा संभाला तो अनिल कपूर ने मुहूर्त शॉट का निर्देशन किया। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल रहीं। खासकर माधुरी दीक्षित का नाम कॉमेडी मूवी से जुड़ने के बाद, उनके फैंस में खासा उत्साह है।

Published on:
Also Read
View All
गलवान घाटी की जंग के हीरो कर्नल संतोष बाबू के दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब