हाल में एक सोर्स ने बातचीत के दौरान इस खबर की पूरी सच्चाई बताते हुए कहा कि, "अभिषेक अपनी फैमिली के इतने करीब हैं कि उनसे अलग होने के बारे में तो सोच भी नहीं सकते। जब साल 2002 में उन्होंने करिश्मा कपूर से सगाई की थी तब उनका सगाई को तोड़ने का सबसे बड़ा कारण यही था कि करिश्मा चाहती थी कि वे लोग अलग घर में शिफ्ट हो जाए। लेकिन ऐश्वर्या राय उनकी इन फीलिंग्स को समझती थी और सभी वजहों में से एक वजह ये भी थी जिस वजह से अभिषेक ने ऐश को पसंद किया। इसी के चलते ऐश्वर्या ने जलसा छोड़ने की कभी बात नहीं कि।"