रहमान ने आगे बताया कि, "जैसा कि हेलेन केलर ने कहा है- दुनिया की सबसे अच्छी और सबसे खूबसूरत चीजें न ही देखी जा सकती हैं या न ही छुई जा सकती हैं। मुझे लगता है कि यह सिक्किम और केवल सिक्किम के लिए ही कहा गया था।" इतना ही नहीं, उन्होंने कहा, "सिक्किम की सुंदरता केवल उसके पहाड़ों और घाटियों में ही नहीं है, बल्कि इसकी भावनाओं और संस्कृति में भी है। मैं राज्य के विकास और आकर्षक संस्कृति से बहुत प्रभावित हूं। मुझे गर्व है कि मुझे इस खूबसूरत राज्य का चेहरा बनने का सम्मान मिला।"