बॉलीवुड

तृप्ति डिमरी ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के बर्थडे पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो संग लिखी दिल की बात

Animal Actress Tripti Dimri: तृप्ति डिमरी ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के जन्मदिन पर कुछ फोटो शेयर की हैं। दोनों साथ में काफी प्यारे लग रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 31 Jan 2024, 1:14 PM IST
tripti_dimri_drop_photos_with_rumour_boyfriend_sam_marchant_birthday_romantic_pics_viral.jpg

Triptii Dimri Photos: फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ बोल्ड सीन देकर नेशनल क्रश बनी तृप्ति डिमरी एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग कुछ बेहद रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। तृप्ति ने सैम मर्चेंट को जन्मदिन की बधाई दी हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने सैम के साथ अपनी बॉन्डिंग दिखाई हैं। दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रहे हैं अब इन फोटोज ने इंटरनेट पर बवाल काट दिया है।

तृप्ति ने इस कैप्शन के साथ किया बर्थडे विश
बता दें, सैम मर्चेट का मंगलवार को अपना जन्मदिम मनाया। ऐसे में तृप्ति ने अपने दिल की सारी बातें फोटो शेयर कर कह दी। एक्ट्रेस ने सैम को जन्मदिन की बधाई देते हुए दो फोटो का एक कोलाज बनाकर शेयर किया। इसमें से एक फोटो 2017 की थी और दूसरी 2023 की हैं, इसमें तृप्ति और सैम एक साथ हेलमेट पहने बाइक का लुफ्त उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘फाइटर’ हुई सुपरहिट तो ‘वॉर 2’ पर ऋतिक ने दिया बड़ा हिंट, बोले- कबीर बनना है मुश्किल पर...

तृप्ति डिमरी ने अपने इंस्टाग्राम पर ये फोटो की थी शेयर IMAGE CREDIT:

फोटो शेयर करते हुए तृप्ति डिमरी ने लिखा- “हैप्पी बर्थडे @sam__merchant काश हम राम शाम पानी पूरी छोड़े बिना फिर से उतने ही पतले हो पाते..” वहीं, साथ में एक्ट्रेस ने लाल दिल वाला इमोजी भी बनाया।

सैम ने भी किया था तृप्ति की फोटो पर कमेंट
तृप्ति और सैम की जब डेटिंग अफवाहें सामने आई थी तब एक्ट्रेस ने अपनी छुट्टियों का एक वीडियो शेयर किया था उसमें सैम ने लिखा था 'खूबसूरत'। ऐसे में तृप्ति डिमरी के फैंस ने दोनों के रिश्तों पर मुहर लगा दी थी। अब तृप्ति का भी सैम को इस तरह से जन्मदिन विश करना, माना जा रहा है कि दोनों के बीच जरूर कोई कनेक्शन हैं।

Published on: