31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘फाइटर’ हुई सुपरहिट तो ‘वॉर 2’ पर ऋतिक ने दिया बड़ा हिंट, बोले- कबीर बनना है मुश्किल पर…

Hrithik Roshan War 2: ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' पर बड़ा अपडेट आया है। फिल्म में कबीर के किरदार से खुद एक्टर डर गए हैं...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 30 Jan 2024, 10:05 AM IST

hrithik_roshan_movie_war_2_and_krrish_4_big_fun_look_life_kabir_singh_after_fighter_blockbuster_.jpg

वॉर 2 पर दिया ऋतिक रोशन ने बड़ा हिंट

Hrithik Roshan War 2: ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म में दीपिका और अनिल कपूर भी हैं। अब ऋतिक रोशन की अगली फिल्म वॉर 2 और कृष 4 के सीक्वल पर बड़ा अपडेट आया है। ऐसे में एक्टर का बयान भी सामने आया है इसमें ऋतिक ने फिल्म को लेकर हिंट भी दिया है...

वॉर 2 में होगा ऋतिक को अनोखा किरदार (War 2 Hrithik Roshan)
बता दें, ऋतिक रोशन ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि कृष 4 एक बेहद मुश्किल फिल्म हैं। एक ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाना आसान नहीं होता। साथ ही वॉर 2 को लेकर भी ऋतिक ने बताया कि वह कबीर का रोल दुबारा करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। पर इस फिल्म के लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि ये फिल्म 2025 में रिलीज होगी और इसमें JR NTR भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

2019 में बनी थी बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म
वॉर 2 का डायरेक्शन अयान मुखर्जी करेंगे। वहीं साथ में इस फिल्म का कुछ पार्ट सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 के अंत में दिखाया गया था। इस बार कबीर को रोल काफी चुनौती भरा होने वाला है। ऋतिक ने बताया कि वह इस बार कबीर को एक अलग रुप में दिखाएंगे। कबीर का किरदार काफी दिलचस्प होने वाला है।

यह भी पढ़ें:ऋतिक रोशन ने 'फाइटर' से तोड़े खुद की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के ये रिकॉर्ड

वॉर 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी। इसने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी।