बॉलीवुड

‘धूम’ के अभिनेता ने डाली ऐसी पोस्ट,मिली परिवार तबाह करने की धमकी

वह अक्सर समाज और धर्म को लेकर भी पोस्ट करते हैं
2 min read
• •
Updated: 26 Mar 2018, 1:57 PM IST
Uday chopra
Uday chopra

बॉलीवुड अभिनेता उदय चोपड़ा काफी समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। उदय आखिरी बार 2013 में 'धूम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में नजर आए थे। वह अक्सर समाज और धर्म को लेकर भी पोस्ट करते हैं। हाल में उदय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया। अभिनेता की इस पोस्ट से नाराज एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर उनके परिवार को तबाह करने की धमकी दे दी।

क्या लिखा था उदय ने इंस्टाग्राम पर:
अभिनेता उदय चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा,'काम करने वाले दो हाथ... प्रार्थना में जुटे एक हजार हाथों से ज्यादा काम ? कर सकते हैं।' उनकी इस पोस्ट पर कुछ धार्मिक कट्टरपंथी लोगों ने नाराजगी जताई। हालांकि कई यूजर्स ने अभिनेता की गहरी सोच की सराहना भी की। कुछ यूजर्स ने उदय की पोस्ट के प्रति सहमति जताते हुए उनका समर्थन भी किया।

एक यूजर ने दी धमकी:
एक यूजर तो उदय की इस पोस्ट से इतना नाराज हो गया कि उसने अभिनेता के पूरे परिवार को तबाह करने की धमकी दे डाली। उस यूजर ने लिखा, 'मैं आपके पूरे परिवार को तोड़ने के लिए इसे अपने जीवन का मिशन बना दूंगा ... अपनी खुद की आर्थ‍िक सुरक्षा से प्यार है तो अपने टोन में बदलाव करें, नहीं तो मैं व्यक्तिगत रूप से आपसे उन लोगों के अपमान का बदला लूंगा जो प्रार्थना करते हैं। साथ ही उसने लिखा कि पूरे परिवार और शोहरत को नीचे ला दूंगा।

ट्विटर पर की वापसी:

उदय चोपड़ा ने लंबे अंतराल के बाद हाल में ट्विटर पर वापसी की। पिछले शनिवार को उन्होंने ट्वीट किया, तो..मुझे लगता है कि ट्विटर अभी भी यहां है। मैं कुछ समय के लिए इससे दूर चला गया था। निश्चित रूप से नहीं कह सकता कि मैं वापस आ गया हूं, लेकिन मैं 'हाय' कह रहा हूं।' बता दें कि उदय ने इससे पहले आखिरी ट्वीट अगस्त 2017 में किया था। उस समय उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म 'दी एंड' का लिंक साझा किया था।

अनुपम ने किया स्वागत:
उदय के ट्विटर पर लौटने पर अभिनेता अनुपम खेर ने उनका स्वागत किया। अनुपम ने ट्वीट किया, प्रिय उदय चोपड़ा, एक बार फिर आपका स्वागत है। आपको बहुत याद किया।

Published on:
Also Read
View All