बॉलीवुड

हाउस अरेस्ट विवाद: ULLU एप ने बजरंग दल से मांगी माफी, सभी एपिसोड हटाए

House arrest Ullu App: उल्लू ऐप की वेब सीरीज 'हाउस अरेस्ट' पर बजरंग दल ने आपत्ति जताई। धार्मिक भावनाएं आहत होने के आरोप पर ऐप ने माफी मांगी और सभी एपिसोड हटाए।
2 min read
• •
Updated: 4 May 2025, 4:16 PM IST
Feature image

House Arrest Controversy: डिजिटल ओटीटी प्लेटफॉर्म उल्लू ऐप पर प्रसारित वेब सीरीज ‘हाउस अरेस्ट’ को लेकर देशभर में विवाद खड़ा हो गया है। बजरंग दल ने इस शो पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और महिलाओं के अश्लील चित्रण का आरोप लगाया है। मामले के तूल पकड़ने के बाद उल्लू ऐप ने न केवल शो के सभी एपिसोड हटाए, बल्कि बजरंग दल से औपचारिक रूप से माफी भी मांगी है।

उल्लू ऐप ने दी सफाई, आंतरिक लापरवाही को बताया कारण (ULLU APP Apology )

उल्लू ऐप की ओर से जारी आधिकारिक माफीनामा में कहा गया, “हम आपको सूचित करते हैं कि उल्लेखित शो के सभी एपिसोड 3-4 दिन पहले हटा दिए गए थे। यह रिलीज हमारी आंतरिक टीम की अनदेखी और लापरवाही का परिणाम था, जिसे हम स्वीकार करते हैं।” ऐप ने आगे कहा कि वह कानून का पालन करने वाला प्लेटफॉर्म है और इस मामले में किसी को हुई असुविधा के लिए क्षमा चाहता है।

हाउस अरेस्ट शो में अश्लील कंटेंट के आरोप के बाद इस शो को चौतरफा विरोध झेलना पड़ रहा है।

FIR दर्ज, निर्माता और होस्ट पर गंभीर धाराएं लगीं (FIR Registered Against TWO)

बजरंग दल कार्यकर्ता गौतम रावरिया की शिकायत पर मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में 2 मई को एफआईआर दर्ज की गई।
नामजद आरोपियों में हैं: प्रोड्यूसर-राजकुमार पांडे, होस्ट- एजाज खान। इन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 296, 3(5), आईटी एक्ट की धारा 67(अ) और 67, साथ ही महिलाओं के अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम की धारा 4, 6 और 7 के तहत केस दर्ज किया गया है।

एजाज खान फाइल फोटो

बजरंग दल का आरोप, "देवी तुल्य महिलाओं का अपमान"

गौतम रावरिया ने आरोप लगाया कि 'हाउस अरेस्ट' सीरीज में महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक भाषा और सीन दिखाए गए। उन्होंने कहा, “इस तरह का कंटेंट देवी समान महिलाओं का अपमान करता है और समाज में गलत संदेश देता है। ”उन्होंने यह भी बताया कि सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स पर इस वेब सीरीज के लिंक शेयर किए जा रहे थे, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ी।

बजरंग दल की मांग पर एपिसोड हटे, माफी मिली

रावरिया ने बताया कि बजरंग दल ने 2 मई को उल्लू ऐप के अंधेरी पश्चिम कार्यालय में लिखित आवेदन देकर वेब सीरीज बंद करने और सार्वजनिक माफी की मांग की थी। इसके तुरंत बाद, ऐप ने सभी एपिसोड हटाकर माफी जारी की।

Updated on:
4 May 2025, 4:16 PM IST
Published on:
Also Read
View All