बॉलीवुड

कचरे के ढेर में मिली बच्ची, सुपरस्टार ने लिया गोद, बदली किस्मत, बॉलीवुड में एंट्री को तैयार

पिछले दिनों मीडिया में खबरें थी कि दिशानी भी जल्द बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं।
2 min read
• •
Updated: 8 Jul 2018, 2:44 PM IST
Dishani
Dishani

मिथुन चक्रवर्ती और उनका परिवार इस समय सुर्खियों में हैं। बता दें कि मिथुन और योगिता बाली के सबसे बड़े बेटे मिमोह की शादी शनिवार को होने वाली थी लेकिन ऐन मौके पर शादी रद्द हो गई। बता दें कि मिमोह के खिलाफ एक भोजपुरी अभिनेत्री ने रेप का केस दर्ज कराया है। साथ ही मिमोह की मां यानी योगिता बाली के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस होटल में मिमोह की शादी होनी थी, वहां पुलिस की एक टीम शाम को महाअक्षय से पूछताछ के लिए पहुंची। असमंजस की इसी स्थिति के बीच दोनों परिवारों ने इसके बाद शादी को कैंसिल करना ही बेहतर समझा। इसके बाद मौके पर स्थितियां तनावग्रस्त होता देख लड़की का परिवार भी चला गया।

मिथुन केे एक बेटी भी:
मिथुन के तीन बेटे हैं, जिनमें मिमाह यानी महाक्षय सबसे बड़े हैं। तीन बेटों के अलावा मिथुन के एक बेटी भी है। उनकी बेटी का नाम दिशानी है। दरअसल दिशानी मिथुन की गोद ली बेटी है। अब दिशानी भी बॉलीवुड में एंट्री को तैयार हैं। दिशानी एक्टिंग कोर्स कर रही हैं। पिछले दिनों मीडिया में खबरें थी कि दिशानी भी जल्द बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं।

कचरे के ढेर में मिली थी:
दिशानी को उसके असली माता—पिता एक कचरे के ढेर में छोड़ गए थे। मिथुन ने जब एक बंगाली अखबार में खबर पढी कि एक बच्ची कचरे के ढेर में पडी थी, वह बच्ची रो रही थी। कई लोग उसके पास से गुजरे लेकिन कोई उसे उठाने को तैयार नहीं था। ऐसे में एक व्यक्ति उस बच्ची को कचरे के ढेर से उठाकर अपने घर ले गया।

उस बच्ची को मिथुन ने लिया गोद:

यह खबर पढ़ने के बाद मिथुन ने तुरंत उस व्यक्ति से संपर्क किया जो उस बच्ची को कचरे के ढेर से उठाकर अपने घर ले गया था। मिथुन ने उस बच्ची को गोद लेने की इच्छा जताई। बच्ची को गोद लेने की सारी फॉर्मेलिटी पूरी करने के बाद वे उसे अपने घर ले आए और उसका नाम रखा दिशानी।

सलमान की फैन है दिशानी:
मिथुन और योगिता ने अपने तीनों बेटों की तरह ही दिशानी को भी बड़े प्यार से पाला। उसे हर सुख सुविधा दी गई। दिशानी को भी एक्टिंग से बड़ा लगाव है और वह सलमान खान की बड़ी फैन है। वह बॉलीवुड में अपना कॅरियर बनाना चाहती हैं। इसके लिए वह न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से एक्टिंग का कोर्स कर रही हैं। दिशानी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

Published on: