Urfi Javed Dhurandhar 2 Ranveer Singh Iconic Scene: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। अब इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद के सिर पर भी फिल्म का बुखार चढ़ गया है।
Urfi Javed Dhurandhar 2 Ranveer Singh Iconic Scene: इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का खुमार दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म की रिलीज के बाद से ही इसके एक्शन सीन्स, डायलॉग्स और गानों ने सोशल मीडिया पर अलग ही माहौल बना दिया है। इसी बीच अपनी अलग और अनोखी स्टाइल के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद ने भी फिल्म के एक मशहूर सीन को अपने अंदाज में रीक्रिएट कर सुर्खियां बटोर ली हैं।
उर्फी जावेद ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह फिल्म के चर्चित सीन को दोहराती नजर आईं। खास बात यह रही कि उन्होंने मजाकिया अंदाज में साफ किया कि यह कोई एआई तकनीक से बनाया गया वीडियो नहीं है, बल्कि उन्होंने इसे खुद शूट किया है। उनके इस अंदाज ने दर्शकों को हैरान भी किया और मनोरंजन भी दिया।
दरअसल, फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर 2’ से जुड़े कई ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं। कोई फिल्म के डायलॉग्स पर वीडियो बना रहा है तो कोई इसके गाने 'आरी आरी' पर डांस करता नजर आ रहा है। ऐसे माहौल में उर्फी जावेद का ये नया वीडियो भी तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने उनके साहस और प्रयोगात्मक शैली की तारीफ की, तो कुछ यूजर्स ने मजाकिया कमेंट्स करते हुए कहा कि इस तरह के ट्रेंड के चक्कर में घर तक जल सकता है। वहीं कुछ फैंस ने उन्हें सीधे बॉलीवुड एक्शन फिल्मों में काम करने की सलाह तक दे डाली।
उर्फी जावेद अक्सर अपने अलग अंदाज कंटेंट के कारण चर्चा में रहती हैं। फैशन से लेकर वीडियो क्रिएशन तक, वह हर बार कुछ ऐसा करती हैं जो दर्शकों को चौंका देता है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनकी हर गतिविधि तेजी से वायरल हो जाती है।
इसी बीच अगर फिल्म 'धुरंधर 2' की बात करें, तो बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन बेहद शानदार बताया जा रहा है। रिलीज के पहले आठ दिनों में फिल्म ने जबरदस्त कमाई करते हुए कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं, फिल्म ने वैश्विक स्तर पर हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर इंडस्ट्री में नई चर्चा छेड़ दी है।
उधर, उर्फी जावेद के करियर की बात करें तो वह हाल ही में रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' के पहले सीजन में नजर आई थीं, जहां उन्होंने जीत हासिल कर अपनी लोकप्रियता में और इजाफा किया। अब दर्शक उनके अगले प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।