बॉलीवुड

सिंघम अगेन में हुई विक्की कौशल की एंट्री, इतने दिन के शूट के लिए वसूली मोटी फीस!

Vicky Kaushal Fees For Singham Again : रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में एक्टर विक्की कौशल कैमियो करेंगें। अपने कैमियो के लिए उन्होंने काफी मोटी रकम चार्ज की है।

less than 1 minute read
May 21, 2023
vicky_kaushal_charging_huge_amount_for_rohit_shetty_film_singham_again_shoot_only_for_20_days.png

डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने अपनी कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) को बनाने के तैयारी शुरू कर दी है। फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) लीड रोल में होंगे। जबकि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का कैमियो होगा। हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) का कैमियो भी होगा। इस बीच केआरके (KRK) ने विकी कौशल के शूट शेड्यूल और फीस पर ट्वीट किया है।

केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने विकी कौशल संग सिंघम 3 को शूट करने के लिए 60 दिन (नवंबर और दिसंबर) का समय मांगा, लेकिन विकी सिर्फ 20 दिन का ही शूट करेंगे। आम तौर पर विकी एक फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये फीस लेते हैं लेकिन सिंघम के लिए उन्हें सिर्फ 5 करोड़ रुपये मिलेंगे। जबकि उसे
एक करोड़ रुपये भी नहीं मिलना चाहिए।'

बता दें कि रोहित शेट्टी ने अपनी कॉप यूनिवर्स की फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर लंबी चौड़ी प्लानिंग की है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) लेडी सिंघम में रोल में दिखाई देंगी। वहीं करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) भी फिल्म का हिस्सा बनेंगे। बता दें कि 'सिंघम अगेन' अगले साल अगस्त 2024 में रिलीज होने की उम्मीद है।

Published on:
21 May 2023 12:17 pm
Also Read
View All
शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन प्रधानमंत्री ने काफिला रोककर की थी मुलाकात, जानें रोचक किस्से

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग

Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं

Amrish Puri: बॉलीवुड का वो विलेन, जिसकी एक्टिंग के सामने हीरो की चमक भी फीकी पड़ जाती थी

शाहिद कपूर भी निकले जासूस? ‘कॉकटेल 2’ के एक सीन में दिखा ‘धुरंधर’ जैसा संयोग, लोग बनाने लगे मीम्स