सलमान खान की इस तस्वीर को फैंस भी जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं। साथ ही में कमेंट सेक्शन में एक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, 'एक नंबर भाईजान।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'उफ्फ... आई लव यू सलमान।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'टाइगर इज बैक।' इस तरह फैंस सलमान खान की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं।