ऋतिक रोशन ने एनटीआर को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे तारक! इस खुशी भरे दिन और आने वाले एक्शन भरे साल के लिए मेरी शुभकामनाएं। युद्धभूमि पर तुम्हारा इंतजार रहेगा मेरे दोस्त। दुआ है कि तुम्हारे दिन खुशियों और शांति भरे हों।' ऋतिक ने अपनी पोस्ट के साथ आंख मारने वाला इमोजी लगाते हुए आगे लिखा, 'हमारी अगली मुलाकात तक।' उन्होंने तेलुगू में भी जूनियर एनटीआर को जन्मदिन के लिए बधाई दी।