बॉलीवुड

तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद टूट गए थे विजय वर्मा, 14 महीने बाद दर्द किया बयां

Vijay Varma And Tamannaah Bhatia Breakup: विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे, पर अचानक उनके रिश्ते में दरार आई और कपल अलग हो गए। अब लंबे अरसे बाद अपने अकेलेपन पर और पर्सनल लाइफ में आए तूफान को लेकर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया वह बाहर निकलने से डरने लगे थे।

3 min read
Apr 14, 2026
विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया

Vijay Varma And Tamannaah Bhatia Breakup: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को बॉलीवुड के पावर कपल कहा जाता था। दोनो इवेंट हो या कोई पार्टी हमेशा साथ नजर आते थे, खबर थी कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं, लेकिन अचानक एक दिन न्यूज वायरल हुई दोनों का ब्रेकअप हो गया है, इस खबर ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था। किसी को नहीं पता था कि आखिर कपल का रिश्ता क्यों टूटा, जो बात शादी तक पहुंचने वाली थी वह आखिर क्यों खत्न हो गई। कपल ने फैंस आज भी चाहते हैं कि वह साथ आ जाए। अब लगभग 14 महीने बाद खुद विजय वर्मा ने अपने ब्रेकअप को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि उनका हाल बेहद बुरा हो गया था। उन्होंने काम से ब्रेक ले लिया था।

ये भी पढ़ें

Border 3: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने उड़ाया था गर्दा, अब ‘बॉर्डर 3’ का ऐलान, रिलीज डेट पर आया ये अपडेट

विजय वर्मा ने किया पर्सनल लाइफ पर खुलासा (Vijay Varma And Tamannaah Bhatia Breakup)

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के रिश्ते ने पिछले साल खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन फिर उनके ब्रेकअप की खबरों ने सबको चौंका दिया। हालांकि दोनों ने कभी खुलकर इस पर कुछ नहीं कहा, लेकिन विजय का कहना है कि एक वक्त ऐसा आया जब उनके काम से ज्यादा उनके निजी जीवन पर बातें होने लगीं। विजय ने कुछ डायरेक्ट तो नहीं कहा पर उन्होंने अपनी पर्सनल जिंदगी पर बात की। उन्होंने कहा, "मेरे बारे में होने वाली बातचीत मेरे काम के बजाय 'बाकी सब चीजों' पर केंद्रित हो गई थी। मुझे लगा कि मैं अपनी पहचान खो रहा हूं, इसलिए मैंने पीछे हटने का फैसला किया था।"

ट्रोलिंग को लेकर डर गए थे विजय (Vijay Varma Trolling)

न्यूज18 से बातचीत में विजय ने सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग और लोगों के बदलते व्यवहार पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा, "जब हम बड़े हो रहे थे, तब किसी के बारे में सार्वजनिक रूप से बुरा कहना गलत माना जाता था। लेकिन आज माहौल बदल गया है। अब जो गाली देता है, लोग उसे कुछ नहीं कहते, बल्कि जिस पर गालियां बरस रही हैं, उसी की कमियां ढूंढने लगते हैं। लोग अब बहुत ज्यादा पर्सनल और सीधा हमला करने लगे हैं, जिसमें सच्चाई कम और मनगढ़ंत बातें ज्यादा होती हैं।"

ब्रेक ने परिवार के करीब लाया (Vijay Varma On Family Importance)

विजय अकेले नहीं हैं जो इस दौर से गुजरे हैं, उनसे पहले भूमि पेडनेकर ने भी ट्रोलिंग की वजह से एक्टिंग से 9 महीने का ब्रेक लिया था। विजय के लिए यह 14 महीने का ब्रेक एक नई शुरुआत लेकर आया। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने अपने सपोर्ट सिस्टम यानी अपने परिवार और पुराने दोस्तों के साथ रिश्तों को फिर से मजबूत किया।

विजय कहते हैं, "काम की व्यस्तता में मैं अपनों के लिए समय नहीं निकाल पा रहा था। अब मैंने अपने परिवार को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है। मैं हाल ही में एक बड़े घर में शिफ्ट हुआ हूं और अब मेरी मां, बहन और भतीजियां मेरे साथ समय बिता रही हैं। मुझे एहसास हुआ कि इन सब चीजों का हिस्सा बनने के बजाय मुझे अपनी जड़ों की ओर लौटना चाहिए।"

किरदारों की दुनिया में वापसी

अपनी मानसिक शांति पर ध्यान देने के बाद अब विजय वर्मा एक बार फिर काम पर लौटने के लिए तैयार हैं। वह जल्द ही फिल्म 'मटका किंग' में नजर आएंगे। उनका कहना है कि अब उनका पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ अच्छी कहानियां सुनाने और यादगार किरदार निभाने पर है। विजय की यह आपबीती बताती है कि सोशल मीडिया की इस दुनिया में कभी-कभी 'गायब' हो जाना ही खुद को बचाने का सबसे अच्छा तरीका होता है।

ये भी पढ़ें

आशा भोसले और लता मंगेशकर की उम्र में कितना था अंतर? दोनों की मौत में हैं एक संयोग
Published on:
14 Apr 2026 03:12 pm
Also Read
View All