बॉलीवुड

Vijeta Pandit: डेब्यू फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने खुलेआम डायरेक्टर को स्क्रीन टेस्ट देने से कर दिया था मना, जानिए क्या थी वजह?

Vijeta Pandit Birthday: बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस जिसने अपनी डेब्यू फिल्म के लिए स्क्रीन टेस्ट देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद फिल्म मेकर परेशान हो गए थे।

3 min read
Aug 24, 2025
Vijeta Pandit Story
विजेता पंडित का फोटो

Vijeta Pandit Story: विजेता पंडित हिंदी फिल्मों की वो एक्ट्रेस हैं जिन्हें अपनी पहली ही फिल्म से स्टारडम मिल गया था। उनकी डेब्यू फिल्म थी ‘लव स्टोरी’, जिसमें उनके साथ कुमार गौरव नजर आए थे। दोनों की जोड़ी इतनी पसंद की गई कि कई फिल्ममेकर्स ने उन्हें अपनी फिल्मों में साइन करना शुरू कर दिया।

विजेता पंडित का जन्म 25 अगस्त 1967 को हरियाणा के हिसार में हुआ था। उनके परिवार का संगीत से गहरा नाता रहा है। मशहूर गायक पंडित जसराज उनके चाचा थे और म्यूजिक डायरेक्टर जोड़ी जतिन-ललित उनके भाई। खुद विजेता भी अच्छे सुरों की समझ रखती हैं।

उन्होंने साल 1981 में ‘लव स्टोरी’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म से जुड़ा उनका डेब्यू किस्सा भी बड़ा दिलचस्प है। एक पॉडकास्ट शो में विजेता ने बताया था कि उन्होंने इस फिल्म के लिए स्क्रीन टेस्ट देने से साफ मना कर दिया था, लेकिन फिर किस्मत ने उन्हें यह रोल दिला दिया।

विजेता पंडित

परेशान होने की क्या थी वजह?

दरअसल, राजेंद्र कुमार अपने बेटे कुमार गौरव को लॉन्च करने के लिए एक फिल्म बनाना चाहते थे। इस फिल्म के लिए उन्होंने विजेता पंडित को चुना। जब विजेता पंडित को पता चला कि राजेंद्र कुमार उन्हें अपने बेटे के साथ 'लव स्टोरी' में लेना चाहते हैं, तो वे उनके घर गईं।

यहां राजेंद्र कुमार ने उनसे कहा, "मेरी एक गुजारिश है कि मैं आपका स्क्रीन टेस्ट लूंगा। चिंता मत करो, आपको बस डायलॉग पढ़ने हैं और स्क्रीन पर अपना चेहरा दिखाना है।"

लेकिन पहली फिल्म होने के बावजूद एक्ट्रेस ने इनकार कर दिया। उन्होंने तब कहा था, "मुझे पता है कि मैं अभिनय कर सकती हूं, लेकिन मैं स्क्रीन टेस्ट नहीं दूंगी।"

राजेंद्र कुमार उनका जवाब सुनकर चौंक गए थे। तब उन्होंने राज कपूर को फोन किया था। राज कपूर ने उन्हें सुझाव दिया कि वे विजेता को एक्टिंग कोर्स करवाएं ताकि उन्हें भी फिल्म में एक्ट्रेस को लेने में कोई परेशानी न हो।

इस तरह विजेता को अपनी पहली फिल्म मिली। फिल्म ने रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। यह एक ब्लॉकबस्टर हिट थी और रातोंरात कुमार गौरव और विजेता पंडित दोनों स्टार बन गए। उनकी जोड़ी को दर्शक इतना पसंद कर रहे थे कि उन्हें एक साथ कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे।

विजेता और कुमार गौरव के बीच प्यार

फिल्म ‘लव स्टोरी’ के गाने का एक सीन

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही विजेता और कुमार गौरव के बीच प्यार हो गया। यह प्यार इतना गहरा था कि दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। राजेंद्र कुमार नहीं चाहते थे कि उनके बेटे की शादी विजेता पंडित से हो। इस विरोध के चलते विजेता और कुमार गौरव का रिश्ता टूट गया।

इसी के चलते विजेता पंडित को उन सारी फिल्मों के लिए न कहना पड़ा जिनमें उन्हें कुमार गौरव के साथ कास्ट किया गया था। इसका असर उनके करियर पर भी पड़ा। विजेता ने बाद में 'मोहब्बत' से वापसी की कोशिश की लेकिन वो शोहरत और कामयाबी नहीं मिल पाई जैसी 'लव स्टोरी' से मिली थी।

Published on:
24 Aug 2025 07:53 pm
Also Read
View All
ओम पुरी की Ex-wife सीमा कपूर ने खोले जिंदगी के पुराने पन्ने, बोलीं- ‘मैंने अपने अजन्मे बच्चे से बातें कीं’

सारा अली खान ने मनाया पाकिस्तानी अभिनेत्री कुबरा खान का जन्मदिन, दादी शर्मिला टैगोर भी आईं नजर, वीडियो वायरल

शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन PM ने काफिला रोक की थी मुलाकात

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग

Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं