
देश की सबसे चर्चित रियेलिटी शो बिग बॉस का आज ग्रैंड फिनाले है। फाइनिलस्ट में अब सिर्फ 4 कंटेस्टेंट ही बचे हैं। हिना खान,शिल्पा शिन्दे,विकास गुप्ता और पुनीश शर्मा लेकिन अगर खबरों की मानें तो बिग बॉस विनर की रेस से पुनीश के बाद अब विकास भी बाहर हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि पुनीश के बाद विकास को सबसे कम वोट मिले हैं। अगर ऐसा होता है तो फिर रेस में सिर्फ हिना खान और शिल्पा शिन्दे ही बची हैं।
बता दें कि शो में विकास और शिल्पा की खट्टी-मीठी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। विकास एक ऐसे कंटेस्टेंट के रुप में सामने आए जिन्होंने अपनी समझदारी और सूझबूझ से गेम को खेला और दर्शकों के दिलों को जीता। विकास से पहले पुनीश के शो से बाहर होने की पहले ही खबरे आ चुकी है। अब टॉप 2 में सिर्फ शिल्पा शिन्दे और हिना खान ही बची हैं। सोशल नेटवर्किंग साइटस पर चले वोटिंग रिजल्ट का भरोसा करें तो शिल्पा शिन्दे का शो जीतने के पूरे चांसस हैं।
गौरतलब है कि हिना खान शो की शुरुआत से ही विजेता की तरह खेल रही हैं। वहीं दूसरी ओर ऐसा माना जा रहा है कि शिल्पा शिंदे विजेता हो सकती हैं क्योंकि उनको लेकर काफी क्रेज है और ये भी बातें सामने आ रही है कि शिल्पा शिंदे ही जीतेंगी। ट्विटर पर भी कुछ ऐसा ही ट्रेंड कर रहा है। सट्टा बाजार में भी शिल्पा शिंदे को लेकर ही बड़ा दांव चल रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस 11 का ताज किसके सिर चढ़ता है।