30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिल्पा जीत से कुछ ही कदम दूर…हिना पर पड़ी भारी

वोटिंग में सबसे आगे है शिलपा उसके बाद हिना और फिर विकास और पुनीश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 14 Jan 2018, 8:14 PM IST

big boss 11

big boss 11

देश की सबसे चर्चित रियेलिटी शो बिग बॉस अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। आज शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। फाइनलिस्ट में अब सिर्फ 4 कंटेस्टेंट ही बचे हैं। हिना खान,शिल्पा शिन्दे,विकास गुप्ता और पुनीश शर्मा। पिछले 100 दिनों से चारों ही काफी मजबूती के साथ अपना गेम खेल रहे हैं। हर किसी के मन में एक ही एक बात चल रही है और वो ये कि कौन होगा बिग बॉस 11 का विनर? अब सबको इंतजार है कि आज ग्रैंड फिनाले में इस राज से भी पर्दा हट जाएगा कि आखिर इस शो का विनर कौन है।


बता दें कि आजकल बिग बॉस के कंटेस्टेंट के विजेता के लिए वोटिंग चल रही है और माना जा रहा है कि शिल्पा वोटिंग में सबसे आगे चल रही हैं। बता दें कि वोटिंग पर्सेन्ट की माने तो शिल्पा को तकरीबन 56 पर्सेन्ट मिले हैं हिना को 30 पर्सेन्ट विकास को 13 पर्सेन्ट और पुनीश शर्मा को 1 पर्सेन्ट। हलांकि ये आधिकारिक रिजल्ट नहीं है और आखिरी हफ्ते में जिस तरह से हिना उभर कर सामने आई है उससे सभी समीकरण बिगड़ते हुए दिख रहे हैं।


बता दें शो के आखिरी दिन शिल्पा और विकास ‘मैं तेरी दुश्मन-दुश्मन तू मेरा’ गाने पर डांस कर रहे हैं। सपेरे और नागिन के भेष में विकास और शिल्पा बेहद शानदार लग रहे हैं।

प्रोमो के अन्त में शिल्पा मजाकिया लहजे में विकास पर तंज भी कस रही हैं। इसके अलावा शो की मिली जानकारी के अनुसार, शिल्पा और विकास की इस परफॉर्मेंस के साथ-साथ शो के सभी कंटेस्टेंट्स फिनाले में परफॉर्म करने वाले हैं। शो के सभी प्रतिभागियों की परफॉर्मेंस से बिग बॉस का फिनाले एपिसोड बेहद खास होने वाला है।

वैसे शुरुआती दौर में कहा जा रहा था हिना खान बिग बॅास के शो की विनर रहेंगी। उनकी पॅापुलेरिटी को देखते हुए लोगों ने शो देखे बिना इस शो के विनर की अनाउंसमैट कर दी थी। लेकिन जिस तरह शिल्पा शिंदे इस खेल की नायिका बनने लगी सबकी नजर हिना से खिसकर शिल्पा की ओर चली गई। और देखते ही देखते हिना इस खेल की खलनायिका के तौर पर मशहूर हो गई।


पर आखिरी कुछ हफ्तो में जिस तरह हिना खान ने अपने बिगड़ते खेल को संभाला वो काबीले तारीफ था। हिना ने एक बार फिर अपनी खोई हुई पहचान बनाई। वहीं शिल्पा बीच के कुछ हफ्तों में मानों कहीं खो सी गई। पर अब दोनो ही कंटेस्टेंट्स खेल में वापसी करती दिख रही हैं। कहना मुश्किल हो गया है की कौन बिग बॅास का ये खेल जीतेगा। कुछ लोग अपना बेशुमार दिल हीना को सोंप रहे हैं तो कुछ शिल्पा के खेल से काफी प्रभावित हैं।


इन सबके बीच विकास गुप्ता तो कहीं खो ही गए हैं। मानो उनका तो खेल कभी का खत्म हो गया है। शिल्पा और हिना टीवी इंडस्ट्री में एक जाना माना नाम है। जहाँ, हिना खान अपने करैक्टर अक्षरा से घर घर में लोकप्रिय हुई थी। तो वहीं, शिल्पा को उनके अंगूरी भाभी करैक्टर से दर्शको का भरपूर प्यार मिला है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन इस साल बिग बॅास का विनर घोषित होता है।