बॉलीवुड

मुस्लिम से की टीवी के ‘हनुमान’ ने पहली शादी, पिता की मौत पर की पार्टी, अमिताभ पहुंचे घर तो सब पी रहे थे शराब

Vindu Dara Singh Birthday: टीवी के हनुमान विंदू दारा सिंह आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर चलिए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्सों के बारे में।

3 min read
May 06, 2026
Vindu Dara Singh Birthday (सोर्स- एक्स)

Vindu Dara Singh Birthday: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा विंदू दारा सिंह आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। दिग्गज पहलवान और अभिनेता दारा सिंह के बेटे विंदू ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन उनकी जिंदगी के किस्से किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं। चाहे उनकी लव लाइफ हो, विवाद हों या फिर ऐसे किस्से जिन्हें सुनकर लोग हैरान रह जाएं- विंदू हमेशा सुर्खियों में रहे हैं।

ये भी पढ़ें

जोधपुर में भीषण सड़क हादसे का शिकार हुए फिल्म निर्माता, साउथ एक्टर जीवा के पिता आरबी चौधरी का निधन

फिल्मी माहौल में बचपन (Vindu Dara Singh Birthday)

6 मई 1964 को जन्मे विंदू दारा सिंह का बचपन फिल्मी माहौल में बीता। पिता दारा सिंह की लोकप्रियता इतनी थी कि घर में हमेशा फिल्मों और शूटिंग का माहौल रहता था। यही वजह रही कि विंदू का झुकाव भी बचपन से ही एक्टिंग की ओर हो गया।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1994 में फिल्म ‘करण’ से की। इसके बाद वह अपने पिता के निर्देशन में बनी पंजाबी फिल्म ‘रब दिया राखा’ में नजर आए। हालांकि फिल्मों में उन्हें बड़े रोल कम मिले, लेकिन उन्होंने ‘पार्टनर’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘हाउसफुल’ जैसी फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

हनुमान बनकर मिली पहचान (Vindu Dara Singh Birthday)

टीवी की दुनिया में विंदू को असली पहचान सीरियल ‘जय वीर हनुमान’ से मिली, जिसमें उन्होंने भगवान हनुमान का किरदार निभाया। इस किरदार ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया।

इससे जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा भी खूब मशहूर है। शूटिंग के दौरान एक दिन ब्रेक में वह हनुमान के पूरे गेटअप में ही बाहर चाय पीने चले गए। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें देखते ही हाथ जोड़ लिए और उन्हें असली भगवान समझकर पूजा करने लगे। उस स्थिति को संभालते हुए विंदू को मुस्कुराकर कहना पड़ा- 'मैं भगवान नहीं हूं, मैं विंदू हूं।

मुस्लिम धर्म की फराह नाज से प्यार

विंदू दारा सिंह की पर्सनल लाइफ भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं रही। उन्होंने पहली शादी 1996 में अभिनेत्री फराह नाज से की, जो तब्बू की बहन हैं।

दोनों की मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी और धीरे-धीरे ये रिश्ता प्यार में बदल गया। शादी के एक साल बाद उनके बेटे फतेह रंधावा का जन्म हुआ। लेकिन समय के साथ दोनों के बीच मतभेद बढ़ते गए और आखिरकार 2002 में उनका रिश्ता टूट गया। ये तलाक उस दौर में काफी चर्चा में रहा और दोनों के बीच की खटास भी सुर्खियों में बनी रही।

रशियन मॉडल डीना उमारोवा से बसाया घर

पहली शादी के टूटने के बाद विंदू की जिंदगी में फिर से प्यार ने दस्तक दी। इस बार उनका दिल रशियन मॉडल डीना उमारोवा पर आया। दोनों ने 2006 में शादी की और नई जिंदगी की शुरुआत की। इस शादी से उनकी एक बेटी अमेलिया रंधावा है।

डीना शादी से पहले मॉडलिंग करती थीं, लेकिन बाद में उन्होंने बिजनेस की दुनिया में कदम रखा और आज वह एक सफल उद्यमी हैं। वह ब्यूटी इंडस्ट्री में कई प्रीमियम सैलून, स्पा और ट्रेनिंग एकेडमी चला रही हैं।

‘नच बलिए’ में दिखी केमिस्ट्री

विंदू और डीना ने साथ में डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 6' में हिस्सा लिया। शो में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया, लेकिन वे ज्यादा समय तक टिक नहीं पाए और जल्द ही बाहर हो गए।

‘बिग बॉस 3’ जीतकर बढ़ाई लोकप्रियता

रियलिटी टीवी में भी विंदू ने अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने 'बिग बॉस 3' का खिताब अपने नाम किया। शो में उनके मिलनसार स्वभाव और साफदिल अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

जब हैरान रह गए अमिताभ बच्चन

विंदू दारा सिंह की जिंदगी का एक सबसे चौंकाने वाला किस्सा उनके पिता दारा सिंह के निधन से जुड़ा है। दारा सिंह ने अपने परिवार से कहा था कि उनके जाने के बाद रोना नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी को सेलिब्रेट करना। इसी इच्छा का सम्मान करते हुए विंदू और उनके परिवार ने उनके निधन के बाद शोक मनाने के बजाय उनकी जिंदगी का जश्न मनाया।

रात के समय परिवार ने साथ बैठकर शैम्पेन खोली और ‘पापा के नाम’ कहते हुए जश्न मनाया। इसी दौरान अचानक दरवाजे की घंटी बजी और सामने खड़े थे अमिताभ बच्चन, जो शोक जताने पहुंचे थे।

पार्टी का माहौल देख बिग बी रह गए दंग

घर का माहौल देखकर वह हैरान रह गए। उन्हें लगा जैसे घर में पार्टी चल रही है। तब विंदू ने उन्हें पूरी बात समझाई कि ये उनके पिता की आखिरी इच्छा थी। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने भी उनकी भावनाओं को समझा और परिवार के साथ बैठकर संवेदनाएं व्यक्त कीं।

विवादों से भी रहा नाता

विंदू दारा सिंह का नाम 2013 के स्पॉट फिक्सिंग मामले में भी सामने आया था, जिसने उनकी छवि को झटका दिया। हालांकि उन्होंने हर मुश्किल का सामना किया और अपने करियर को आगे बढ़ाने की कोशिश जारी रखी।

पिता की विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश

विंदू ने हमेशा अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश की। दारा सिंह को रामानंद सागर की ‘रामायण’ में हनुमान के किरदार के लिए आज भी याद किया जाता है। विंदू ने भी उसी राह पर चलते हुए ‘जय वीर हनुमान’ में अपनी पहचान बनाई।

ये भी पढ़ें

‘नागिन 7’ की एडिटिंग में हुई भारी गलती, विवादित सीन पर अब एकता कपूर के बाद अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
Updated on:
06 May 2026 07:48 am
Published on:
06 May 2026 07:47 am
Also Read
View All