बॉलीवुड

विनोद कांबली गंभीर हालत के बीच 10 साल बाद करेंगे पर्दे पर वापसी, इन फिल्मों में आ चुके हैं नजर

Vinod Kambli Health Condition: इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली इन दिनों अपनी बीमारी को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके दोस्तों ने खुलासा किया है कि उनकी याददाश्त भी कमजोर हो रही है। वह शराब छोड़ चुके हैं लेकिन वह सिगरेट नहीं छोड़ पा रहे। वह सड़कों पर या ड्राइवर्स ने सिगरेट मांगते हैं। अब ऐसे में वह जल्द पर्दे पर वापसी करेंगे। जानें कहां और किसमें नजर आएंगे...

2 min read
Apr 16, 2026
Vinod Kambli comeback on screen after 10 years amid he risk on brain stroke memory weak
विनोद कांबली करेंगे कमबैक

Vinod Kambli: भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज विनोद कांबली इन दिनों अपनी जिंदगी की सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। कभी सचिन तेंदुलकर के साथ रिकॉर्ड पार्टनरशिप करने वाले कांबली आज अपनी सेहत और याददाश्त से जुड़ी गंभीर समस्याओं से घिरे हुए हैं। उनके करीबी दोस्त मार्कस कूटो का कहना है कि कांबली के ब्रेन में एक ब्लड क्लॉट (खून का थक्का) है। पुरानी लापरवाहियों की वजह से यह क्लॉट अब ऐसी स्थिति में है कि इसे सर्जरी के जरिए हटाया नहीं जा सकता। वहीं, कई लोग जानते हैं कि विनोद कांबली पहले भी कई फिल्मों में आ चुके हैं ऐसे में वह एक बार फिर करीब 10 साल बाद स्क्रीन पर वापसी करेंगे।

विनोद काबली की हालत नहीं है ठीक (Vinod Kambli Health Condition)

विनोद कांबली को लेकर पहले भी कई बातें सानमे आ चुकी हैं। उनकी आर्थिक तंगी और बीमारी के इस दौर में उनके पुराने क्रिकेटर दोस्त चट्टान की तरह उनके साथ खड़े हैं। दोस्तों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है, जिसके जरिए वह गुपचुप तरीके से कांबली के इलाज और घर का खर्चा उठा रहे हैं।

10 साल बाद स्क्रीन पर वापसी (Vinod Kambli done ice-cream ad)

इस बीच, कांबली की इच्छाशक्ति की भी तारीफ करनी होगी। वह करीब 10 साल बाद एक विज्ञापन के जरिए पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। उन्होंने हाल ही में एक आइसक्रीम ब्रांड के लिए माहिम में शूट किया है। यह विज्ञापन उनके मौजूदा व्यक्तित्व को ध्यान में रखकर बनाया गया है। क्रिकेट फैंस दुआ कर रहे हैं कि उनका यह पसंदीदा खिलाड़ी एक बार फिर सेहतमंद होकर वापस लौटे।

विनोद कांबली कर चुके हैं कई फिल्मों में काम

बता दें, विनोद कांबली का जब करियर ठीक नहीं चल रहा था तब उन्होंने फिल्मों में भी हाथ आजमाया था। विनोद कांबली ने 3 फिल्में की थी और तीनों ही कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। साल 2002 में उन्होंने बॉलीवुड फ‍िल्म अनर्थ से डेब्यू किया था। इस फ‍िल्म में उनके साथ संजय दत्त, सुनील शेट्टी, प्रीत‍ि झांग‍ियानी, गौतम रोडे और आशुतोष राणा थे। इसके बाद कांबली ने साल 2009 में 'पल-पल दिल के सात' फ‍िल्म में की थी। इस मूवी में उनके साथ अजय जडेजा भी नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने 2015 में कन्नड फ‍िल्म बेट्टानागेरे भी की थी। वहीं उन्होंने 'मैं बनूंगी मिस इंड‍िया' में भी काम किया था।

Published on:
16 Apr 2026 02:44 pm