बॉलीवुड

Virat Kohli और Anushka Sharma की बेटी का नाम आया सामने

विराट और अनुष्का शर्मा के घर आई खुशियां अनुष्का ने दिया बेटी को जन्म दोनों की बेटी का नाम आया सामने
2 min read
virat_kohli_anushka_sharma.jpg
Virat Kohli Anushka Sharma

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए 11 जनवरी का दिन बेहद ही खास रहा। सोमवार को अनुष्का ने एक बेटी को जन्म दिया। विराट ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने बताया कि सोमवार की दोपहर को अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि अनुष्का और बेबी गर्ल दोनों स्वस्थ हैं।

ये खबर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस विराट और अनुष्का को बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही हर कोई ये जानने के लिए उत्सुक हैं वो अपनी बेटी का क्या नाम रखने वाले हैं। बहुत सारे लोग विराट के पोस्ट पर उनकी बेटी के लिए नाम का भी सुझाव दे रहे हैं। लेकिन ऐसी खबरें हैं कि अनुष्का और विराट ने अपनी बेटी का नाम डिसाइड कर लिया है।

पीपिंगमून की रिपोर्ट की मानें तो विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम अनवी रखा है। कहा जा रहा है कि ये नाम विराट और अनुष्का के नाम को मिलाकर बना है। यह हिन्दू धर्म में पूजी जाने वाली देवी लक्ष्मी का एक नाम है। देश के कई हिस्सों में मां लक्ष्मी को अनवी कहकर बुलाते हैं। वहीं, अनवी को कई लोग जंगल की देवी के रूप में भी पहचानते हैं। हालांकि विराट और अनुष्का ने अभी इस नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

आपको बता दें कि पिछले साल 2020 में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि वे जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों ने साथ में अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें अनुष्का का बेबी बंप दिखाई दे रहा था। इस तस्वीर के साथ दोनों ने कैप्शन में लिखा, 'और तब हम तीन थे। जनवरी 2021 में आगमन।'

Published on:
11 Jan 2021 11:19 pm