बॉलीवुड

मंत्री को विशाल ददलानी ने किया ब्लॉक, पोस्ट में बताई ये बड़ी वजह, फैंस भी सुनकर हुए हैरान

Vishal Dadlani Block Minister on Phone: विशाल ददलानी का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्होंने एक मिनिस्टर का ब्लॉक कर दिया है। ऐसा उन्होंने एक सिफारिश के चलते किया है। आइये जानते हैं पूरा मामला...

2 min read
Feb 10, 2026
विशाल ददलानी ने किया मिनिस्टर को ब्लॉक

Vishal Dadlani Post:बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार और गायक विशाल ददलानी अपनी बेबाक सोच और गर्मजोशी के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया का इस्तेमाल उन मुद्दों पर बात करने के लिए करते हैं, जिन पर बाकी लोग चुप्पी साध लेते हैं। इसी बीच विशाल का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने बताया कि एक मंत्री को उन्होंने ब्लॉक कर दिया। जैसे ही लोगों ने ये पढ़ा हर कोई बेचैन हो उठा।

विशाल ने आगे इसका कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि आजकल म्यूजिक इंडस्ट्री में पैर जमाने की कोशिश कर रहे नए सिंगर्स सोचते हैं कि ऐसे किसी से भी फोन करवा देंगे तो उन्हें काम मिल जाएगा, उन्हें अपना रास्ता अपनी मेहनत से बनाना होगा। किसी की सिफारिश से नहीं...

ये भी पढ़ें

पैसों के लिए हुआ दिव्या भारती का इस्तेमाल, मौत के 32 साल बाद करीबी दोस्त ने किया खुलासा

विशाल ददलानी ने किया मंत्री को ब्लॉक (Vishal Dadlani BLOCK politician)

सोमवार को विशाल ददलानी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। उन्होंने उभरते हुए गायकों को संबोधित करते हुए लिखा कि अगर कोई गायक उनसे मिलने या काम मांगने के लिए किसी मंत्री, नेता या रसूखदार व्यक्ति का सहारा लेता है, तो वह अपना मौका हमेशा के लिए खो देता है। विशाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो लोग सिफारिश के दम पर आगे बढ़ना चाहते हैं, उनके लिए उनके मन में रत्ती भर भी सम्मान नहीं है।

विशाल ददलानी ने नए सिंगर्स को दी नसीहत (Vishal Dadlani Stern Warning To Newbie Singers)

विशाल ने एक हाल ही में हुए वाक्य का जिक्र करते हुए बताया कि एक सिंगर ने किसी मंत्री के जरिए उन पर दबाव बनवाने की कोशिश की थी। इस बात से विशाल इतने नाराज हुए कि उन्होंने न केवल उस मंत्री को, बल्कि उस गायक को भी तुरंत ब्लॉक कर दिया। उन्होंने कहा, "चाहे गायक कितना भी टैलेंटेड क्यों न हो, अगर वह सिफारिश का रास्ता चुनता है, तो मुझे उसके साथ काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।" उनके मुताबिक, सिफारिश का इस्तेमाल करना यह दिखाता है कि कलाकार को अपने हुनर पर भरोसा नहीं है।

"हुनर पर भरोसा रखें, सिफारिश पर नहीं" (Vishal Dadlani post singers against sifaarish culture BLOCK Minister)

अपने पोस्ट में विशाल ने युवाओं को सलाह दी कि असली पहचान कड़ी मेहनत, धैर्य और प्रतिभा से बनती है। उन्होंने लिखा कि सच्चे टैलेंट को किसी रसूख की जरूरत नहीं होती और जो लोग शॉर्टकट अपनाते हैं, वह लंबी रेस के घोड़े नहीं बन सकते। विशाल का यह मैसेज इंडस्ट्री में फैले 'नेपोटिज्म' और 'पावर गेम' पर एक बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

सोशल मीडिया पर आई कमेंट की बाढ़ (Vishal Dadlani Instagram)

विशाल के इस सख्त पोस्ट पर फैंस और सेलिब्रिटीज के दिलचस्प रिएक्शन आ रहे हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "मेरे मैनेजर ने ट्रू कॉलर पर अपनी आईडी 'मंत्री' लिख रखी है, प्लीज मुझे अनब्लॉक कर दीजिए।" ऐसे ही कई लोग भी कमेंट कर रहे हैं और विशाल को सही कह रहे हैं।

ये भी पढ़ें

ममता कुलकर्णी ने आमिर खान को लेकर किया खुलासा, बोलीं- वो मेरे बेडरूम में कपड़े चेंज करते थे…

Also Read
View All

अगली खबर