बॉलीवुड

’70 सालों में हुए कई आंदोलन, आगे भी होने चाहिए’ विवेक अग्निहोत्री का प्रोटेस्ट पर बड़ा बयान, बोले- लोकतंत्र के लिए जरूरी

Vivek Agnihotri on democracy and protest: फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने NEET विवाद और छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ लोकतंत्र में जनता की आवाज उठाना और विरोध प्रदर्शन होना जरूरी है। पिछले 70 सालों में भी ऐसा कई बार हुआ है।
2 min read
Aug 07, 2026
Vivek Agnihotri on democracy and protest
विवेक अग्निहोत्री ने दिया लोकतंत्र पर बयान (Photo Source- vivekagnihotri)

Vivek Agnihotri on democracy and protest: अपनी सुपरहिट और बेबाक फिल्मों के लिए मशहूर नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने देश में चल रहे छात्र आंदोलनों और विरोध प्रदर्शनों पर खुलकर अपना समर्थन जताया है। हाल ही में नीम करोली बाबा पर आधारित एक फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान उन्होंने नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) के बाद सड़कों पर उतरे छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लोकतंत्र का एक अनिवार्य हिस्सा बताया है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विवेक अग्निहोत्री ने आंदोलन पर दिया बयान

नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म की खास स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस दौरान उन्होंने रेड कार्पेट पर मीडिया से बात की। जब पत्रकारों ने उनसे देश में चल रहे छात्र आंदोलन के बारे में सवाल पूछा, तो पहले वह चुप रहे, फिर उन्होंने साफ शब्दों में कहा, "हम एक लोकतांत्रिक देश में रहते हैं और लोकतंत्र में ऐसी चीजें होना सामान्य बात है। पिछले 70 सालों में देश के भीतर हजारों प्रदर्शन हुए हैं और वह आगे भी होते रहेंगे। असल में ऐसे प्रदर्शन होने ही चाहिए और इनमें कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि लोकतंत्र में जनता को अपनी आवाज उठाने का पूरा अधिकार है।"

शिक्षा व्यवस्था और नीट विवाद पर उठे सवाल

विवेक अग्निहोत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब देश भर के छात्र शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पारदर्शिता की मांग को लेकर सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। हैं। खासकर नीट (NEET) पेपर लीक की घटनाओं के बाद से ही युवाओं और छात्र संगठनों में सरकार व परीक्षा एजेंसियों के खिलाफ भारी नाराजगी देखी जा रही है।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुआ था छात्रों का आंदोलन

विवेक अग्निहोत्री का फिल्मी करियर और 'द दिल्ली फाइल्स'

हिंदी सिनेमा में 20 साल से एक्टिव विवेक अग्निहोत्री ने साल 2005 में फिल्म 'चॉकलेट' से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 'धन धना धन गोल', 'हेट स्टोरी' और 'द ताशकंद फाइल्स' जैसी चर्चित फिल्में बनाईं। साल 2022 में आई उनकी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इसके बाद उन्होंने कोरोना काल में भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान पर 'द वैक्सीन वॉर' बनाई। अपनी पत्नी औक मशहूर अभिनेत्री पल्लवी जोशी के साथ मिलकर काम करने वाले विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं।

Updated on:
07 Aug 2026 12:43 pm
Published on:
07 Aug 2026 12:28 pm
Also Read
View All
National Film Awards 2026 LIVE: अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, यामी गौतम का आदित्य धर ने बढ़ाया हौसला, ममूटी को स्टैंडिंग ओवेशन

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह

“गरुड़ पुराण पर आधारित होगी अजय देवगन की ‘सूर्यस्पर्श’!”, सुपरनैचुरल अवतार में दिखेंगे एक्टर

सरगम वैश के आरोपों के बीच ‘The Vvaan’ मेकर्स ने खरीदे ‘ऐगिरि नंदिनी’ के सिंक राइट्स, बोले- ‘लीक कैसे हुआ पता नहीं’