बॉलीवुड

War 2 Reaction: ऋतिक- जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ हिट या फ्लॉप? जनता के आए रिएक्शन

War 2 Review In Hindi: ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है। फिल्म के पहले दिन पहले शो के रिव्यू भी आ गए हैं। आइये जानते हैं फिल्म होगी फिट या फ्लॉप?
2 min read
• •
Updated: 14 Aug 2025, 1:30 PM IST
War 2 Review In Hindi
War 2 (Photo Source: YRF X Handle)

War 2 Review In Hindi: बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर अपनी धाक जमाने के लिए ऋतिक रोशन लौट आए हैं। उनकी नई फिल्म वॉर 2 आज यानी 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने भी अहम भूमिका निभाई है। अब आप भी अगर फिल्म देखने का प्लान कर रहे हैं तो उससे पहले जनता के फर्स्ट डे फर्स्ट शो के पढ़ें रिएक्शन।

फिल्म 'वॉर 2' का रिएक्शन (War 2 Reaction In Hindi)

फिल्म वॉर 2 साल 2019 में आई फिल्म वॉर का सीक्वल है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जो अब खत्म हो चुका है। सोशल मीडिया पर फिल्म को देखने के बाद यूजर्स कमेंट कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “ब्लॉकबस्टर फिल्म।” दूसरे ने लिखा, "इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए। इसमें एक्शन, ड्रामा, इमोशन, ट्विस्ट और सरप्राइज हर चीज है।” तीसरे ने लिखा, पहला हाफ ठीक-ठाक, इंटरवल ट्विस्ट शानदार, दूसरा हाफ सुपर और उसके बाद दमदार क्लाइमैक्स… NTR की एंट्री सीन और बाकी सीन लाजवाब हैं।" चौथे ने लिखा, "ऋतिक रोशन का सीन जबरदस्त और म्यूजिक-एक्शन सीन शानदार। उत्तर भारत और ओवरसीज में बॉक्स ऑफिस पर तूफान आने वाला है।” वहीं एक यूजर फिल्म से नाखुश हुए। उन्होंने लिखा, “हमेशा की तरह अच्छे बुरे लोगों का पीछा करने की बात। फिल्म में पहले वाली बात नजर नहीं आई।”

फिल्म की टक्कर हो रही रजनीकांत की कुली से (War 2 Release Date)

एक्शन से भरपूर फिल्म वॉर 2 का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। ये फिल्म YRF स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है। इस फिल्म में ऋतिक के साथ जूनियर एनटीआर का क्लैश देखने को मिलेगा। इसमें कियारा आडवाणी की भी अहम भूमिका है। वहीं बता दें कि अयान मुखर्जी की फिल्म वॉर 2 की टक्कर साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली से हो रही है। ये फिल्म भी आज रिलीज हुई है।

Updated on:
14 Aug 2025, 1:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All
उत्तराखंड विवाद के बाद दलेर मेहंदी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मिका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’