बॉलीवुड

Welcome 2 The Jungle Box Office Collection Day 1: ओपनिंग पर छप्परफाड़ हुआ कलेक्शन, पहले दिन टूटे अक्षय कुमार की इन फिल्मों के रिकॉर्ड

Welcome to the Jungle box office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। 34 स्टारकास्ट से भरपूर इस फिल्म ने अक्षय की पिछली 2 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़कर डबल डिजिट में कलेक्शन किया है। वहीं, वीकेंड को लेकर कमाई में एक बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है।
2 min read
Jun 27, 2026
Welcome 2 The Jungle Box Office Collection Day 1 Akshay kumar film break bhooth bangla jolly llb 3 record
'वेल्कम टू द जंगल' ने पहले दिन किया शानदार कलेक्शन

Welcome 2 The Jungle Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर मच-अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की इस तीसरी किस्त को लेकर दर्शकों में जो जबरदस्त क्रेज था, वह अब साफ तौर पर आंकड़ों में तब्दील होता नजर आ रहा है। पहले ही दिन सिनेमाघरों में भारी भीड़ देखी गई और फिल्म ने कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। अक्षय कुमार ने खुद अपनी फिल्म को ही मात दे दी।

'वेल्कम टू द जंगल' ने पहले दिन उड़ाया गर्दा

कॉमेडी से भरपूर 'वेलकम टू द जंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद दमदार शुरुआत की है। फिल्म ने गुरुवार को आयोजित हुए पेड प्रिव्यूज (Paid Previews) से ही 3.75 करोड़ रुपये बटोर लिए थे। ऐसे में शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म को लेकर सैकनिल्क' (Sacnilk) के आंकड़े सामने आए हैं। जिसके मुताबित 'वेलकम टू द जंगल' ने पहले दिन भारत में 15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसमें पेड प्रिव्यूज की कमाई भी जोड़ दी जाए तो फिल्म की कुल ओपनिंग 18.75 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है। वहीं, पहले दिन का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 29 करोड़ रुपये रहा है।

वहीं, अक्षय ने अपनी फिल्मों 'भूत बंगला' और 'जॉली एलएलबी 3' के पहले दिन के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है। 'भूत बंगला' ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे (प्रिव्यूज मिलाकर कुल 16 करोड़)। वहीं, 'जॉली एलएलबी 3' की ओपनिंग 12.50 करोड़ रुपये रही थी। साफ है कि 'वेलकम 3' इन दोनों फिल्मों से काफी आगे निकल चुकी है।

वीकेंड पर 50 करोड़ पार होने की उम्मीद

देशभर के थिएटर्स में फिल्म को लगभग 10,890 शोज मिले हैं, जहां पहले दिन की औसत ऑक्युपेंसी 20 फीसदी दर्ज की गई। फिल्म की शुरुआत सुबह के शोज में 11% के साथ थोड़ी धीमी थी, लेकिन दोपहर होते-होते यह बढ़कर 26.85% और शाम के शोज में 28.85% तक पहुंच गई। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि शनिवार और रविवार के वीकेंड पर इसकी कमाई में और बड़ा उछाल आ सकता है, जिससे यह आसानी से तीन दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

34 बड़े सितारों का महा-जंगल

साल 2007 की 'वेलकम' और 2015 की 'वेलकम बैक' के बाद आई इस तीसरी किस्त का निर्देशन अहमद खान ने किया है। फिरोज नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म की USP इसकी भारी-भरकम स्टारकास्ट है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, रवीना टंडन और फरीदा जलाल समेत कुल 34 नामी कलाकार दर्शकों को हंसाने का काम कर रहे हैं।

Updated on:
27 Jun 2026 08:42 am
Published on:
27 Jun 2026 08:37 am