बॉलीवुड

इस एक्टर की वजह से अनुष्का-प्रियंका में हो गई थी भिड़ंत, 10 साल बाद हुआ खुलासा

Anushka Sharma and Priyanka Chopra Argument: जब कोई फिल्म बनती है तो उसके साथ कई किस्से और कहानियां भी बनती हैं। ऐसा ही एक किस्सा है,जिसमें दो टॉप एक्ट्रेस के बीच एक एक्टर को लेकर छिड़ गई थी बहस। उस एक्टर का नाम है दर्शन कुमार।

3 min read
Sep 14, 2025
अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा फोटोज। (फोटो सोर्स: @anushkasharma and @priyankachopra)

Anushka Sharma and Priyanka Chopra Argument: फिल्म बड़ी हो या छोटी, हिट हो या फ्लॉप, उसकी शुरुआत से लेकर रिलीज होने तक एक्टर-एक्ट्रेस, शूटिंग, लोकेशंस से जुड़े बहुत से किस्से-कहानियां बनती हैं। ऐसा ही एक किस्सा फिल्म 'दिल धड़कने दो' के सेट से सामने आया है। फिल्म की दो हीरोइंस अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा के बीच एक्टर दर्शन कुमार को लेकर बहस छिड़ गई थी। दर्शन कुमार ने खुद एक इंटरव्यू में ये किस्सा शेयर किया है।

ये भी पढ़ें

बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल के रूमर्ड एक्स-बॉयफ्रेंड का कच्चा चिट्ठा वायरल, सनसनीखेज ऑडियो क्लिप और फोटोज आये सामने

अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा के बीच हुई थी बहस (Anushka Sharma and Priyanka Chopra Argument)

फिल्म दिल धड़कने दो के एक सीन में अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा। (फोटो सोर्स: IMDb)

हाल ही में Bollywood Bubble को दिए एक इंटरव्यू में अभिनेता दर्शन कुमार इस वाकये का जिक्र किया है। एक्टर ने बताया कि जब हम दिल धड़कने दो की शूटिंग कर रहे थे तब शूटिंग के दौरान अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा उनके साथ काम करने के अपनी अपने एक्सपीरियंस शेयर कर रही थीं और दोनों के बीच हलकी-फुलकी बहस छिड़ गई थी।' उन्होंने बताया, प्रियंका चोपड़ा का कहना था कि दर्शन एक अच्छे अभिनेता हैं और उनका स्वाभाव बेहद ही सरल है और वो अच्छे इंसान हैं।'

वहीं, अनुष्का शर्मा ने दर्शन कुमार के बारे में बिलकुल ही उलट बात कही। दर्शन ने बताया कि 'अनुष्का ने हंसते हुए कहा, मैंने इससे ज्यादा रुड इंसान कभी नहीं देखा। बस इसी बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।'

दर्शन कुमार ने बताई सच्चाई

प्रियंका चोपड़ा, दर्शन कुमार और अनुष्का शर्मा फोटोज। (फोटो सोर्स: @priyankachopra, @darshankumaar, and @anushkasharma)

इसके बाद अपने इंटरव्यू में दर्शन ने इस बात की सच्चाई से पर्दा उठाया, उन्होंने बताया, 'दोनों एक्ट्रेस के मेरे प्रति अलग-अलग व्यूज होने के पीछे मेरे किरदार हैं। अनुष्का के साथ मैंने एनएच 10 फिल्म की थी, जिसमें मैंने सतबीर (विलेन) का रोल प्ले किया था और मैं अपने किरदार में डूबा हुआ था। मैं अनुष्का को हेलो भी नहीं करता था क्योंकि मेरा रुड होना मेरे किरदार के लिए जरुरी था। इसीलिए शायद उनको लगा कि मैं घमंडी हूं।' उन्होंने ये भी बताया कि 'अनुष्का सेट पर अक्सर बोलती थीं कि फिल्म के लास्ट सीन यानी क्लाइमेक्स में मैं इसको जोर से रॉड मारूंगी। मगर बाद में उनको मेरा नेचर समझ आ गया कि मैं कैसा इंसान हूं।'

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और दर्शन कुमार 2014 की फिल्म ‘मैरी कॉम’ में काम कर चुके हैं। दर्शन ने बताया, 'मैरी कॉम के वक्त मेरा किरदार सौम्य और सरल था। शायद इसीलिए उनको मेरा स्वाभाव अच्छा लगा था।' यही कारण था कि फिल्म के सेट पर अनुष्का और प्रियंका की दर्शन कुमार के प्रति राय अलग-अलग थी और ये एक यादगार किस्सा बन गया।

दर्शन कुमार के बारे में

'NH 10' एक्टर दर्शन कुमार फोटोज। (फोटो सोर्स: @darshankumaar)

20 मार्च 1995 को नई दिल्ली में जन्में एक्टर दर्शन कुमार ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत मैरी कॉम में प्रियंका चोपड़ा के साथ की थी। इसके अलावा वो टीवी सीरियल्स 'छोटी बहू' और ‘देवों के देव महादेव' में नजर भी आ चुके हैं। फिल्म 'एनएच10’, द कश्मीर फाइल्स' और ‘द बंगाल फाइल्स' में उनकी एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीता है। OTT पर वो मनोज बाजपेई की ‘द फैमिली मैन’ सीरीज में अहम भूमिका निभा चुके हैं। उनके एक्टिंग ग्राफ को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि दर्शन इंडस्ट्री के उभरते एक्टर्स में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें

1973 का ‘नेपाल प्लेन हाईजैक’ जिसमें सवार थीं हिंदी सिनेमा की एक मशहूर अभिनेत्री, जानिए क्या था कनेक्शन

Also Read
View All

अगली खबर