बॉलीवुड

जब देवानंद को गंदी-गंदी गालियां देकर भाग गए थे किशोर कुमार, जानिए क्‍या थी वजह

किशोर कुमार जितने महान गायक थे, उतने ही शानदार एक्‍टर भी थे। लेकिन अपनी एक्टिंग को लेकर किशोर कुमार कभी सीरियस नहीं थे और हमेशा एक्टिंग से बचने के लिए नए-नए पैतरें किया करते थे।

2 min read
When Kishore Kumar ran away by abusing Dev Anand
Dev Anand and Kishor Kumar

नई दिल्ली। When Kishore Kumar ran away by abusing Dev Anand: बॉलीवुड सितारों में से ऐसे कई सितारें है जो इस दुनिया में आते तो है मगर अपनी चमक बरकरार नहीं रख पाते। लेकिन कुछ ऐसे सितारें भी है जो कई सदियों तक चमकते रहेंगे। उन्हीं चमकते सितारों में से एक है किशोर कुमार (Kishor Kumar), जो आज भी कई लोगों के दिलों में राज करते है।

किशोर कुमार जितने महान गायक थे, उतने ही शानदार एक्‍टर भी थे। लेकिन अपनी एक्टिंग को लेकर किशोर कुमार कभी सीरियस नहीं थे और हमेशा एक्टिंग से बचने के लिए नए-नए पैतरें किया करते थे। ऐसा ही उन्होंने एक बार देव आनंद (Dev Anand) के साथ किया था। आइये जानते हैं इस बारे में।

एक्टिंग से दूर भागने की कोशिश करते थे

किशोर कुमार बॉलीवुड के टॉप गायक थे। खासबात ये थी कि किशोर कुमार ने संगीत की कभी कोई ट्रेनिंग नहीं ली थी। उनके बड़े भाई अशोक कुमार चाहते थे कि किशोर कुमार थोड़ी बहुत एक्टिंग भी कर ले। इसलिए उन्होंने एक्टिंग तो की लेकिन कभी एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं रखी, इसके साथ ही एक्टिंग से दूर भागने की कोशिश करते रहे।

मशहूर वेबसाइट ‘लहरें’ के मुताबिक एक किस्सा ऐसा भी है जब एक फिल्म में देव आनंद और अशोक कुमार साथ में काम कर रहे थे। उस फिल्म में एक सीन के लिए कोई एक्टर चाहिए था तो अशोक कुमार ने किशोरकुमार से वो सीन करने के लिए कहा। अशोक कुमार ने उन्हें सीन समझते हुए कहा कि जैसे ही देव आनंद दरवाजे से अंदर आएंगे तुझे उसे खरी-खोटी सुनानी है। किशोर कुमार ने सीन के ल‍िए हामी भर दी क्‍योंकि उनके भाई ने कहा था।

बस गंदी-गंदी गालियां देकर भाग गए

जैसे ही ये सीन शुरू हुआ और देव आनंद अंदर आये, किशोर कुमार ने उन्हें गंदी-गंदी गालियां दे डालीं और सीन खत्‍म किए बिना ही भाग गए। सेट पर मौजूद लोग चिल्‍लाते रहे कि अभी सीन पूरा होना है लेकिन किशोर कुमार कहां रुकने वाले थे। किशोर कुमार एक्टिंग से बचने के बहाने तलाशा करते थे। कभी वह डायलॉग भूलने का नाटक करते तो कभी सीन से बाहर भागने लगते थे।

इसके बाद भी हरफनमौला अंदाज के लिए मशहूर किशोर कुमार आगे चलकर ना केवल महान गायक बल्कि अच्‍छे एक्टर के तौर पर भी खूब नाम कमाया।

Updated on:
07 Nov 2021 12:36 pm
Published on:
07 Nov 2021 12:28 pm
Also Read
View All
शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन प्रधानमंत्री ने काफिला रोककर की थी मुलाकात, जानें रोचक किस्से

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग

Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं

Amrish Puri: बॉलीवुड का वो विलेन, जिसकी एक्टिंग के सामने हीरो की चमक भी फीकी पड़ जाती थी

शाहिद कपूर भी निकले जासूस? ‘कॉकटेल 2’ के एक सीन में दिखा ‘धुरंधर’ जैसा संयोग, लोग बनाने लगे मीम्स