बॉलीवुड

अपनी फेवरेट हीरोइन को देखते ही सड़क पर दौड़ पड़ा था बॉलीवुड का ये सुपरस्टार

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने कपिल शर्मा के शो पर एक किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे वो अपनी फेवरेट हॉलीवुड एक्ट्रेस से मिलने के लिए उनके पीछे दौड़ने लगे थे।

3 min read
Sep 13, 2025
एक सेल्फी के लिए जब हॉलीवुड एक्ट्रेस के पीछे भागने लगे थे रणबीर कपूर। (फोटो सोर्स: ranbir__kapoor82, natalieportman)

Ranbir Kapoor: सोशल मीडिया के इस दौर में लोग अपने फेवरेट सेलेब्रिटी के बारे में हर छोटी से छोटी बात जानने में दिलचस्पी रखते हैं। चाहे वो उनकी पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल। ऐसे ही एक स्टार हैं रणबीर कपूर। रणबीर कपूर बॉलीवुड के टॉप हीरो में से एक हैं और उनके लाखों चाहने वाले हैं जो उनके साथ सेल्फी लेने या उनकी एक झलक पाने के लिए लालायित रहते हैं। मगर कभी आपने सोचा है कि ये सेलिब्रिटी भी अपने आइडल की एक झलक पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। ऐसा ही एक किस्सा रणबीर कपूर ने कपिल शर्मा के शो पर शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे वो अपनी फेवरेट हॉलीवुड एक्ट्रेस से मिलने के लिए उनके पीछे दौड़ने लगे थे।

ये भी पढ़ें

‘Kitna Mehnga Hai Iceland!’ शाहरुख और काजोल के इस सुपरहिट गाने की शूटिंग पर खर्च हुए करोड़ों रुपये

किस एक्ट्रेस के पीछे भागे थे रणबीर कपूर

एक बार कपिल शर्मा के शो में रणबीर ने अपनी फेवरेट हॉलीवुड एक्ट्रेस नेटली पोर्टमैन से जुड़ा किस्सा सुनाया, रणबीर ने बताया, 'मैं न्यूयॉर्क की एक सड़क पर था और मुझे वॉशरूम जाना था। तभी अचानक मुझे नेटली पोर्टमैन दिखीं, वो वहां से गुजर रहीं थीं। नेटली फोन पर बात कर रही थीं। मुझे वाशरूम जाना था लेकिन Natalie Portman को देखकर मैंने अपना रास्ता बदल लिया, और मैं उनके पीछे दौड़ने लगा।' इसके आगे उन्होंने बताया, 'मैं भागते हुए बोले जा रहा था, ‘वन फोटो, वन फोटो।’ वो फोन पर बात कर रहीं थीं और रो रहीं थीं, मगर मुझे ये पता नहीं था कि वो फोन पर रो रहीं हैं।

रणबीर कपूर, कपिल शर्मा और नताली पोर्टमैन की फोटो। (फोटो सोर्स: kapilsharma, natalieportman)

एक्टर ने आगे कहा, 'जब उन्होंने मुझे देखा तो पहले घूरा और फिर गुस्से से बोला, 'गेट लॉस्ट!' और वहां से चलीं गईं। ये सुनते ही मेरा तो दिल ही टूट गया था। पर मैं आज भी उनका फैन हूं और हमेशा रहूंगा। और आज भी अगर वो मुझे कहीं दिखेंगी तो भी मैं यही कहूंगा, वन फोटो प्लीज!'

हॉलीवुड फिल्ममेकर क्वेंटिन टैरेंटिनो से जुड़ा किस्सा (Hollywood Filmmaker Quentin Tarantino)

इसके अलावा रणबीर ने हॉलीवुड से जुड़ा एक और किस्सा शेयर किया, ये किस्सा हॉलीवुड फिल्ममेकर क्वेंटिन टारनटिनो जिन्होंने ‘किल बिल’ और ‘पल्प फिक्शन’ जैसी बेहतरीन फिल्में बनाई हैं, से जुड़ा है। उन्होंने बताया, 'हम यूएस में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तभी मुझे पता चला कि क्वेंटिन टारनटिनो पास में ही अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए इंटरव्यू दे रहे हैं। ये सुनते ही मैं शूटिंग छोड़कर भागा, मैं भागा ताकि मैं देख पाऊं उनके साथ एक फोटो क्लिक कर पाऊं। इंटरव्यू के बाद जब वो बाहर तो मैंने चिल्लाना शुरू कर दिया, 'टैरेंटिनो! टैरेंटिनो!’ उन्होंने मेरी ओर देखा और सिर्फ ‘हां-हां’ कहा और गाड़ी में बैठ गए। गाड़ी में बैठने के बाद भी मैं कार विंडो में झांककर बोलता रहा, ‘वन फोटो, वन फोटो,’ मगर उन्होंने मेरी ओर देखा भी नहीं।' इसके बाद उन्होंने कहा कि ऐसे एक्सपीरियंस उनके साथ होते रहते हैं।

अपकमिंग फिल्म 'रामायण' की शूटिंग में बिजी हैं रणबीर कपूर

वर्क फ्रंट की बात करें तो, फिलहाल रणबीर कपूर नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' की शूटिंग में बिजी हैं। जिसमें वो भगवान राम ने किरदार में नजर आएंगे। वहीं माता सीताकी भूमिका में साई पल्लवी नजर आएंगी, और KGF स्टार यश रावण के रूप में दिखेंगे। फिल्म में सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा काजल अग्रवाल, काजल अग्रवाल, अरुण गोविल, कुनाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, शीबा चड्ढा और इंदिरा कृष्णन भी फिल्म में अहम किरदारों में दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें

तेजा सज्जा बने बॉक्स ऑफिस के नए किंग? ‘Mirai’ ने पहले दिन ही मचा दिया तहलका

Also Read
View All

अगली खबर